Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
बैक्टीरिया से बचने के लिए मेकअप ब्रश को भी करना चाहिए साफ, जानें साफ करने के आसान टिप्स
जब मेकअप की बात हो तो मेकअप ब्रश के बिना ये बात अधूरी ही रह जाएगी। वैसे भी बिना मेकअप ब्रश के मेकअप का इस्तेमाल करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप नियमित मेकअप करती है तो जाहिर सी बात है कि आपका मेकअप ब्रश जल्दी गंदे हो जाते होंगे, ऐसे में अगर उन्हें लंबे समय तक साफ नहीं करती है तो इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो त्वचा की कई समस्याओं के लिए जिम्मेदार होते हैं।

1. मेकअप ब्रशेस को साफ करने का सबसे आसान तरीका है कि पानी में थोड़ा सा माइड साबुन घोलें। अब इनमें ब्रशेस को डालकर, कुछ देर रहने दें फिर हाथों से अच्छी तरह से साफ करलें। इसके बाद सूखे टिशू व मुलायम कपड़े से इन्हें पूछ लें।
2. एक मग पानी में थोड़ा सा शैंपू और ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इस घोल में ब्रशेस को कुछ मिनट के लिए डुबोकर रखें। इसके बाद उ उन्हें बाहर निकालकर साफ पानी से धो लें।
3. विनेगर भी एक अच्छा क्लीनर है, मेकअप ब्रश को इससे भी धो सकते है। धोने के बाद उन्हें सुखाना बिल्कुल न भूलें।
4. ब्रश पर क्लीनिंग सल्युशन छिड़क कर भी उन्हें साफ कर सकते है। इससे उन पर जमी गंदगी तुरंत ही साफ हो जाएगी।

5. मेकअप ब्रश को साफ करने के लिए कई मेकअप आर्टिस्ट एल्कोहल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो इसका यूज करके ब्रश को साफ कर सकती है। इसके लिए एक बाउल में एल्कोहल डालकर उसमें ब्रश डिप करें और बाद में पानी से धोंले।
6. किसी भी तरीके से आप ब्रश को धोएं लेकिन उन्हें बिना सुखाए कतई मेकअप बॉक्स में न रखें। अगर आप कही जाने की जल्दी में हो, तो ब्रशेस को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल भी कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
