Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
घर में ड्राई कसूरी मेथी बनाने की आसान विधि, स्टोर कर लंबे समय तक लें खाने का लुफ्त

इंडियन खाने के स्वाद को दोगुणा बढ़ाने के लिए अक्सर लोग सूखी मेथी की पत्तियों का उपयोग करते हैं। आपके खाने में मेथी की सौंधी सौंधी खुशबू आपके खाने का स्वाद बढ़ा देती है। सूथी मेथी न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि यह कई पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर है। आलू की सब्जी हो या फिर कढ़ी या बैंगन का भरता हर सब्जी और परांठे में सूखी मेथी हर चीज में उपयोग की जाती है।
वैसे तो मार्केट में सूखी मेथी आसानी से मिल जाती है। लेकिन आज भी आप में से कई लोगों ने बचपन में अपनी मम्मी या फिर आस-परोस में किसी को ठंड के मौसम में मेथी की पत्तियों को छत पर सुखाते हुए देखा होगा। घर में आसानी से उगाई जाने वाली मेथी एंटीआक्सीडेंटस, मिनरल्स, विटामिन्स और आयरन के गुणों से भरपूर होती है। घर में बनाई गई सूखी मेथी बाहर आपके लिए ज्यादा फायदेमंद और हेल्दी हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे आप घर में आसानी से मेथी को सुखा सकते हैं।
घर पर कसूरी मेथी बनाने का आसान तरीका
स्टेप 1 - मेथी को धोएं
घर में मेथी सूखाकर पत्तियां तैयार करने के लिए सबसे पहले आप मेथी को 4 से 5 बार पानी में धोकर निकाल लें। लेकिन इसके बाद भी अगर आपको पानी में मिट्टी नजर आए तो एक दो बार और मेथी को धो लें। अब मेथी को किसी जालीदार टोकरी में डालकर पानी झड़ने के लिए रख दें। ताकि मेथी से पानी पूरी तरह निकल जाए।
स्टेप 2 - कपड़े में लपेट कर रखें मेथी
धुली हुई मेथी को किसी कॉटन के कपड़े में लपेटकर रख दें। ताकि उसके अंदर बची नमी खत्म हो सकें और आपकी मेथी जल्दी सूख सकें।
स्टेप 3 - मेथी को धूप में सुखाएं
आप अपने घर की छत पर एक मोटा कपड़ा फैलाकर उसके ऊपर धुली हुई मेथी डालकर सुखा लें। पत्तियां हवा से उड़ सकती है। ऐसे में आप कोई हल्का कपड़ा अपनी मेथी की पत्तियों के ऊपर रख सकते हैं। अगले दिन आप एक मलमल के कपड़े में मेथी को बंधकर दोबारा धूप में सूखने के लिए रख दें। बस आपकी मेथी की पत्तियां सुखकर तैयार है
स्टेप 4 - मेथी को कैसे करें स्टोर
मेथी की पत्तियां अच्छी तरह से सूख गई हैं या नहीं इसका पता लगाने के लिए आप इसे अपने हाथ से मसल कर देखे। अगर ये दरदरी पिस जाए तो समझ जाएं कि आपकी मेथी अच्छी तरह सुख गई है। अब आप इसे स्टोर करने के लिए एक एयरटाइट कंटेनर में बंद करके रख दें।



Click it and Unblock the Notifications
