Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फलों को काटने के बाद कैसे रखें फ्रेश
आदर्श रूप से कभी भी फलों को लंबे समय के लिए कटा हुआ नहीं रखना चाहिए। लेकिन, कभी कभी ऐसा हो ही जाता है भले ही आप कितनी सावधानी रखें। ऐसे मामलों में जरूरत होती है कि ऐसे तरीके अपनाएं जाएं जिससे ये कटे फल ना तो सूखें और ना ही भूरे हों। आइये जानते हैं कुछ टिप्स-

सेब
यदि आप सेब काटती हैं और उसे लंबे समय के लिए ताजा रखना चाहती हैं तो आपको कुछ साधारण चीजें करनी होंगी। बस सेब के टुकड़े लीजिये और उन पर थोड़ी बूंद एप्पल साइडर वेनिगर की लगा दें और फिर उन्हें कंटेनर में रख दें। यदि आपको एप्पल साइड वेनिगर नहीं मिला रहा है तो किसी अन्य सिरके का उपयोग करें। यह सेब को लंबे समय तक के लिए ताजा रखेंगे। आप नींबू के रस का भी उपयोग कर सकते हैं।

एवाकाडो
एवाकाडो को काट कर उस पर नींबू का रस मिला दें और उसे फ्रिज में किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दें। इससे एवाकाडो लंबे समय तक बिल्कुल फ्रेश रहेगा।

अमरूद
अमरूद को काट कर रखने पर वह जल्द ही भूरा हो जाता है क्योंकि उसमें आयरन के तत्व बहुत ज्यादा होते हैं। कटे हुए अमरूद के पीस पर आप नींबू का रस छिड़क कर रख सकती हैं।

पपीता
एक साफ रैपिंग शीट में कटे हुए पपीते के टुकडों को रखें और उसके बाद इसे फ्रिज में रखें। इससे पपीता बहुत देर के लिये ताजा बना रहेगा।

नींबू
नींबू को काटने के बाद इसे एक पॉलीथीन बैग में रखें और बांध दें। इससे कुछ दिनों के लिये नींबू का रस नींबू में ही बना रहता है।

तरबूज
कटे हुए तरबूज के टुकडों को एक प्लास्टिक की पॉलीथीन में रख दीजिये, इससे वह ताजा बना रहेगा।

अनानास
इसके कटे हुए टुकडे़ बहुत दिनों तक फ्रेश बने रहेंगे अगर आप इन्हें किसी प्लास्किट की पॉलीथीन में बांध कर रख दें तो। इससे फल में नमी आ जाती है जिससे वे कई दिनों तक चलते हैं।
सेब - यदि आप सेब काटती हैं और उसे लंबे समय के लिए ताजा रखना चाहती हैं तो आपको कुछ साधारण चीजें करनी होंगी। बस सेब के टुकड़े लीजिये और उन पर थोड़ी बूंद एप्पल साइडर वेनिगर की लगा दें और फिर उन्हें कंटेनर में रख दें। यदि आपको एप्पल साइड वेनिगर नहीं मिला रहा है तो किसी अन्य सिरके का उपयोग करें। यह सेब को लंबे समय तक के लिए ताजा रखेंगे। आप नींबू के रस का भी उपयोग कर सकते हैं।
एवाकाडो- एवाकाडो को काट कर उस पर नींबू का रस मिला दें और उसे फ्रिज में किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दें। इससे एवाकाडो लंबे समय तक बिल्कुल फ्रेश रहेगा।
अमरूद- अमरूद को काट कर रखने पर वह जल्द ही भूरा हो जाता है क्योंकि उसमें आयरन के तत्व बहुत ज्यादा होते हैं। कटे हुए अमरूद के पीस पर आप नींबू का रस छिड़क कर रख सकती हैं।
पपीता- एक साफ रैपिंग शीट में कटे हुए पपीते के टुकडों को रखें और उसके बाद इसे फ्रिज में रखें। इससे पपीता बहुत देर के लिये ताजा बना रहेगा।
नींबू- नींबू को काटने के बाद इसे एक पॉलीथीन बैग में रखें और बांध दें। इससे कुछ दिनों के लिये नींबू का रस नींबू में ही बना रहता है।
तरबूज- कटे हुए तरबूज के टुकडों को एक प्लास्टिक की पॉलीथीन में रख दीजिये, इससे वह ताजा बना रहेगा।
अनानास- इसके कटे हुए टुकडे़ बहुत दिनों तक फ्रेश बने रहेंगे अगर आप इन्हें किसी प्लास्किट की पॉलीथीन में बांध कर रख दें तो। इससे फल में नमी आ जाती है जिससे वे कई दिनों तक चलते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
