Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवरात्री के लिये कैसे सफाई करें पूजा घर की
नवरात्री हिंदुओं का बहुत बड़ा पर्व है। नवरात्री आने में बस कुछ ही दिन और बचे हुए हैं। साल में चार बार आने वाली नवरात्री 9 दिनों तक मनाई जाती है। इस दिन के लिये हम खास तैयारियां करते हैं, जिससे मां जगदबां हमारे ऊपर अपनी कृपा अच्छे से बरसा कर जाएं। घर में इसकी शुरुआत सबसे पहले मंदिर या पूजा घर की सफाई कर के होती है। लोग पूजा घर को साफ कर के उसे नए-नए सामानों से सजाते हैं। हिंदु मान्यता के तहत मां दुर्गा उसी के घर में प्रवेश करती हैं, जिसका घर साफ-सुथरा और करीने से सजाया गया हो।
तो यदि आप भी नवरात्री मनाने वाले हैं तो, अच्छा होगा कि आप भी अपने पूजा घर को साफ-सुथरा कर लें। इसके लिये हम आपको बताएंगे कि कौन सा सामान कैसे और किस तरह से साफ करना है। आइये नजर डालते हैं-

नवरात्री के लिये कैसे सफाई करें पूजा घर की
1. जमीन की सफई: पूजा का कमरा साफ करना जरुरी है अगर उस कमरे में छोटा सा मंदिर भी हो तो उसे भी साबुन के पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें।
2. भगवान की मूर्ती: यदि भगवान की मूर्ती धातु या चांदी की बनी है तो उसे नमक या टूथपेस्ट लगा कर साफ करें। इससे मूर्ति चमक उठेगी।
3. पूजा के बर्तन: यदि आपके पास तांबे के बर्तन हैं, तो इसे साफ करने के लिये इमली का गूदा या टूथपेस्ट का इस्तमाल करें। अगर बर्तन चांदी के हैं तो इसे टूथपेस्ट से साफ करें।
4. दिया: मिट्टी के दिये घी और आंच से काले पड़ जाते हैं। इन्हें साफ करने के लिये साबुन और गरम पानी के घोल में 20 से 25 मिनट के लिये भिगो दें। फिर इन पर जमे तेल और काले निशान को साफ करने के लिये ब्रश से स्क्रब करें।
5. मूर्ति के कपड़े: जब आप पूजा घर साफ कर चुकी हों तब बारी आती है मूर्ति के कपड़े और गहने को साफ करने की। वैसे तो आपको मां दुर्गा के लिये नए कपड़े खरीदने चाहिये पर कई घरों में पुराने गहने और कपड़े ही प्रयोग किये जाते हैं। इन्हें साफ करने के लिये साबुन वाले घोल में कपड़ों को भिगो दीयिजे और बाद में उन्हें रगड़ कर साफ कर लीजिये।
6. पूजा की घंटी: धातु की पूजा घंटी को साफ करने के लिये इमली का गूदा प्रयोग करें। इससे घंटी चमक उठेगी।
7. टाइल्स: यदि कमरे की दीवार या जमीन पर टाइल्स लगी हैं तो साबुन का घोल तैयार करें। यदि टाइल्स पर ज्याद चिकनाहट या गंदगी है तो सिरके को भी पानी के साथ मिला लें और साफ दीवार साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
