Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
कपड़े से सब्जी के दाग हटाने के लिये अपनाएं ये तरीके
कपड़े से हर तरह के दाग आराम से छूट जाते हैं मगर सब्जी का तेल और मसालों से भरा दाग बड़ी ही मुश्किल से छूटता है। हमारे घरों में हर सब्जी हल्दी डाल कर बनाई जाती है। यह पीला मसाला जो कि खाने को रंग और टेस्ट देने के लिये प्रयोग किया जाता है, वहीं पर इससे कपड़ों में दाग भी लग जाता है। हल्दी का दाग बड़ा ही गहरा होता है जो कि अगर सफेद कपड़े में लग गया तो जल्दी जाता नहीं है। अगर आप सब्जी का दाग छुड़ाना चाहती हैं तो आपको कुछ प्राकृतिक सामग्रियों का प्रयोग करना होगा। वॉश बेसिन की सफाई करें ऐसे
इन प्राकृतिक चीजों से सब्जी के लगे पीले दाग कपड़ों से आराम से छूट जाते हैं। प्राकृतिक चीजें आपके किचन में ही उपलब्ध हैं। इनमें से आप नींबू, सिरका या फिर गरम पानी का प्रयोग कर सकती हैं। आइये देखते हैं कुछ तरीके सब्जी के दाग को कपड़ों से छुड़ाने के।

ग्लीसरीन
आपको केवल दाग लगी हुई जगह पर ग्लीसरीन रगड़ना है। जब ग्लीसरीन अच्छी तरह से कपड़े पर बैठ जाए तब इसे पानी से धो लें।

सिरका
सब्जी के पीले दाग को साफ करने के लिये सफेद सिरके का प्रयोग करें। आपको कपड़े धोने वाले घोल में 1 चम्मच सिरका डालना है। इस घोल में कपड़े को डुबो दें और कुछ देर के बाद धोलें।

शराब
कपड़े से दाग को छुड़ाने के लिये शराब में एक छोटे कपड़े को भिगो कर उससे कपड़े पर लगे पीले दाग को रगड़ कर साफ करें।

हाइड्रोजन पैराऑक्साइड
सफेद कपड़े को पानी में थोडे़ हाइड्रोजन पैराऑक्साइड डाल कर 30 मिनट के लिये भिगो दीजिये। फिर ब्रश से दाग को साफ कर लीजिये।

गरम पानी ठंडा पानी
अगर आपको सफेद रंग के कॉटन कपड़े से दाग छुड़ाना हो तो उसे गरम पानी में भिगो दें। इससे दाग हल्का पड़ जाएगा। या फिर ठंडा पानी भी दाग को साफ करने में सहायक होगा। पर दाग ताजा ही होना चाहिये।

नींबू
आपको एक ताजा नींबू का टुकड़ा चाहिये। इसके रस को कपड़े पर निचोड़ दें और ऊपर से कुछ बूंद सिरके की डालें। इससे सब्जी का दाग आराम से साफ हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
