Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
घर को सजाने के कुछ आसान तरीके
घर को सजाने की जब हम बात करते हैं तो हमे लगता है कि बहुत खर्चा हो जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं हम काम खर्च में ही अपने घर को ख़ूबसूरत और आकर्षण बना सकते हैं। घर को आकषक बनाने के लिए घर का पुराना सामान हम यूज कर सकते हैं। जैसे कि पुराने पीतल के बरतनों को पालिश करके हम सजाने के काम में ला सकते हैं। उसके ऊपर स्टोन लगाकर उसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।
इसके अलावा पुराने अच्छे कपडों का भी यूज कर सकते हैं। ऐसे ही और भी तरीके हैं जिन्हें अपनाने से हम अपने घर की खूबसूरती को और भी बढ़ा सकते हैं। आइये जाने कुछ ऐसे ही तरीके। डायनिंग टेबल को सेट करने के टिप्स

1. फर्नीचर के स्थान में बदलाव करें
बडे रूम का सामान टेबल या साइड टेबल, चेयर, स्टूल और एक्सेसरीज में लैंप, पेंटिंग, वॉल मिरर या डेकोरेशन के सामान आदि को लिविंग रूम में लगा सकती हैं और लिविंग रूम का कुछ सामान बेडरूम में सजा सकती हैं। इससे लिविंग रूम और बेडरूम दोनों में बदलाव महसूस होगा।

2. पेंट और सफाई करें
आप अपने घर के दरवाज़े को पेंट या साफ कर सकते हैं। अगर आप अपने घर के पुराने सामान या दरवाज़े साफ़ करते हैं तो यह भी आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा देगा। कोई भी पुराने सामान के ऊपर की गंदगी को साफ़ करें और देखें की आपके घर के कमरे कैसे चमक ने लगते हैं। चाहे तो आप पास की दुकान से कुछ सजाने का सामान खरीद के भी ला सकती हैं।

3.दीवारों को पेंट करें
घर की दीवारों को खूबसूरत रंग से पेंट करें, फिर उस दिवार को सजाएँ और वही एक अच्छा फर्नीचर रखें।

5. रंगों के साथ खेलें
कुछ अच्छे रंग और उनके साथ लाइट का साथ आपके घर को और भी खूबसूरत बना देगा।

6.लाइट्स
अगर आपके घर में कुदरती प्रकाश आता है तो इसे अच्छा और क्या हो सकता है। यह आपके घर को और भी आकर्षक बना देता है।

7. घर के सामान में बदलाव करें
कुछ नया करें घर के परदे बदल दें। दरवाज़ों के पुराने रंग बदल कर नए रंग पेंट करें।

8. तस्वीरें या आईना लगाएं
अपने घर में नयी तस्वीरें लगाये जो आपको अच्छी लगती हों। और उसे अच्छे से फ्रेम करवायें। और अगर आप आईना लगाएं तो ध्यान रखे की उसमें किसी वास्तुकला का दर्पण दिखाई दे। इससे यह और भी आकर्षक लगेगा।

9. अव्यवस्थित ना करें
सारा सामान एक ही कमरे में ना सजनाएं। जितना हो सके साधारण रखें। आप एक अलमारी या बुक केस रख सकते हैं जिससे कमरा अव्यवस्थित नहीं लगेगा।

10. कालीन बिछाएं
कालीन यह किसी भी कमरे की खूबसूरती को बढ़ा देगी। इसे किसी कोने में भिचाये इससे उस कोने की खूबसूरती भी बढ़ेगी, और आपके घर की भी।

11. पुराने लैंप बदलें
लैंप एक ऐसी चीज़ है जो आपके कमरे की हालत बयान कर देते हैं। इस लिए पुराने और ख़राब हो चुके लैंप को बदल कर नए लैंप लगाये।

12. सजावटी तकिए लगाएं
आपने पुराने सोफे के लिए नयी और अच्छी पिलो या तकिया सजाएँ। आज तो तकियों में भी नयी तरह की पैटर्न आने लगे हैं, जिससे आप अपने पुराने सोफे को कुछ नयापन दे सकते हैं।

13. मोमबत्ती
यह हमेशां ही लोगों को बेहद पसंद हैं। अगर आपके पास कोई कैंडल होल्डर है तो उसे जरूर अपने कमरे की खूबसूरती को बढ़ने के लिए लगाये।

14. मूर्ति लगाएं
घर में मूर्तियाँ लगाएं इससे आपका घर और भी खूबसूरत लगेगा। यह हमेशा ही लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है।

15. बुक्स
कुछ दिलचस्प और अच्छी किताबें अपने कमरे में सजाएँ, जो आपके कमरे के रंग से मैच करे। याद रहे कि किताबें काफी तादाद में हों जिसे कमरा में खलीपन ना लगे।

16. बर्तन
आप मिट्टी के बर्तन भी अपने घर में सजा सकते हैं। आज तो बर्तनों में भी कई सारी डिज़ाइन आते हैं जो आपके घर के रंगों से मैच कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
