Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ऐसे दूर करें बर्तन से अंडे की बदबू
दिन के किसी भी समय अंडा खाना अच्छा ही रहता है। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। आप या तो इसे उबाल सकते है या भुर्जी बना सकते हैं या फिर तल कर ब्रेड के साथ खा सकते हैं। इसे बनाना तो आसान है ही साथ ही यह पेट के लिए भी काफी अच्छा होता है। इतना ही नहीं यह आपके भूख का भी पूरा—पूरा ख्याल रखता है। पर अंडा बनाने के बाद रसोई के बर्तन पर जो गंध आ जाती है उसका क्या?
आप कभी नहीं चाहेंगे कि अंडा बनाने से ज्यादा समय बर्तन को साफ करने में लगे। ऐसे कई तरीके हैं, जिसकी मदद से आप बर्तन से आ रही अंडे के गंध को दूर कर सकते हैं। आइए हम आपको इसके कुछ नुस्खे बताते हैं।
बाथरूम को साफ करने के 6 टिप्स

बेसन
जब आप अंडा खा लेते हैं तो बर्तन पर अंडा अपना गंध छोड़ देता है। तो ऐसे में आप क्या करें? चिंता की कोई बात नहीं है। थोड़ा सा बेसन लेकर इसे बर्तन पर रगड़ें। इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रहने दें। बाद में पूरे बर्तन को अच्छे से धो लें। अंडे की महक छू मंतर हो जाएगी।
नींबू कर रस
अंडा पकाने के बाद बर्तन से उसकी महक आती है। नींबू का रस इस महक को दूर करने में काफी कारगर होता है। आप बर्तन को धोने के लिए शुद्ध नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप सीधे नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप एक कपड़े को नींबू के रस में डुबाकर बर्तन को साफ करें। थोड़ी देर बाद इसे धो लें। अंडे का महक खत्म हो जाएगा। एक और तरीका यह है कि आप ऐसे लिक्विड सोप खरीदें जिसमें नींबू का रस पाया जाता हो। यह बर्तन से अंडे के गंध को दूर करने में काफी कारगर होता है।
सिरके का स्प्रे
प्लास्टिक के बर्तन पर अंडे का गंध ज्यादा समय तक बरकरार रहता है। आप कभी नहीं चाहेंगे कि यह महक पूरे घर में फैले। ऐसे में आप इन प्लास्टिक के बर्तन को सिरके के स्प्रे से धो सकते हैं। बर्तन पर सिरका छिड़क कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में इसे साबुन से धो लें। अंडे का गंध पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
सिरके का ट्रीटमेंट
अगर आप रसोई के बर्तन से अंडे के गंध को हटाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले बर्तन को सामान्य साबुन से धो लें। इसके बाद बर्तन में एक चम्मच सिरका डाल कर छोड़ दें। बाद में इसे पानी से धो लें। अंडे का गंध बर्तन से पूरी तरह से चला जाएगा।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कुछ ऐसे भीषण गंध को दूर करने में किया जाता है जो नाकों में झुरझुरी पैदा करता है। अपने द्वारा तैयार बेकिंग सोडा के घोल में अंडा बनाने में इस्तेमाल किए गए बर्तन को डुबा दें। इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर सामान्य साबुन से धो लें। बर्तन से अंडे का गंध पूरी तरह से दूर हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











