Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
मसालों को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के उपाय
सभी व्यंजनों में मसाले सबसे महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। ये सादे से दिखने वाले मसाले, किसी भी प्रकार के व्यंजन का ज़ायका बदल देते हैं। उनकी महक और ताजगी, हर डिश को लाजवाब बना देती है।
हम घरों में हर दिन कई प्रकार के मसालों का इस्तेमाल करते हैं और कई मसाले ऐसे होते हैं जिन्हें कभी-कभार ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में सबसे बड़ी मुश्किल ये होती है कि इन मसालों को किस प्रकार सही तरीके से रखा जाएं कि इनमें सीलन न आ पाएं और इनकी महक और ताजगी भी बनी रहें।
READ: घर पर इस विधि से बनाइये ये 10 टेस्टी मसाले
आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे कई तरीके बताएंगे, जिनसे आप मसालों को लम्बे समय तक सुरक्षित रख पाएगी। लेकिन उससे पहले आपको यह जानना होगा कि किस प्रकार के मसालों को कितने दिनों तक स्टोर किया जा सकता है, जो कि निम्न प्रकार है-

- बीजों या छाल को 2 साल तक स्टोर किया जा सकता है।
- औषधि या फूलों को 1 साल तक स्टोर कर सकते हैं।
- जमीनी जड़ को 2 से 3 साल तक स्टोर किया जा सकता है।
READ: भारतीय मसालों के लाभकारी गुण
इससे ज्यादा तक रखने के बाद मसालों में स्वत: ही कीट या कीड़े हो जाते हैं ऐसे में आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचती है। आइए जानते हैं मसालों को सुरक्षित रखने के कुछ आसान तरीके:

1. हर्ब और मसालों को हमेशा सूखे स्थानों पर ही रखें। नमी वाली जगह पर रखने से इनमें गोलियां जैसी बन जाती है और कीड़े पड़ जाते हैं।
2. बहुत ज्यादा रोशनी वाली जगह पर मसालों को न रखें। रोशनी, मसालों के अंदर होने वाले ऑयल को ऑक्सीडाइज कर देता है जिसकी वजह से उनका वास्तविक ज़ायका बेकार हो जाता है।
3. पारदर्शी जार में मसालों को रखने से बेहतर है कि किसी डार्क जार में इन्हें रखें। इससे उनमें लाइट भी ज्यादा नहीं पड़ेगी।

4. कई लोगों को ऐसा लगता है कि फ्रिज में मसालों को रखने से वो कभी खराब नहीं होते हैं। यह एक मिथक है। फ्रिज में रखने से मसालों का फ्लेवर खत्म होने लगता है। लेकिन अगर आप इन्हें एयर-लॉक कंटेनर में करके फ्रिजर में डाल देते हैं तो मसाले ठीक रह सकते हैं।
5. पीसे हुए मसालों की अपेक्षा, खड़े मसालों को स्टोर करें। जरूरत के हिसाब से उन्हें पीसते रहें। खड़े मसाले इतनी जल्दी खराब नहीं होते हैं जितनी जल्दी पीसे हुए मसाले खराब हो जाते हैं। साथ ही ताजे पीसे हुए मसालों का ज़ायका भी लाज़बाव होता है।

6. वैक्यूम सील वाले पिंट जारों में मसालों को करके रखने से इनमें कीट नहीं होते हैं। बस इन्हें आपको किसी अंधेरे वाले स्थान पर रखना होता है। इसमें फ्रेशनेस बरकरार रहती है।
7. बहुत ज्यादा मसाले एक साथ न खरीदें। उन्हें बहुत बड़े जार में न रखें। छोटे और आवश्यकतानुसार जार में ही करके रखें। इससे उनका एरोमा बना रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
