Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
छिपकली और कॉकरोच से छुटकारा पाने के 10 उत्तम तरीके

किसी को भी अपने घर में छिपकली या कॉकरोच दिखना अच्छा नहीं लगता। ये वास्तव में बहुत बड़ी परेशानी है तथा इनके साथ कई हानिकारक रोगाणु और सूक्ष्म जीव भी घर में आ जाते है। हालाँकि छिपकली घर में रहने वाली मक्खियों और कीड़ों से छुटकारा दिलाती है परंतु फिर भी ये घर की दीवारों पर घूमती हुई अच्छी नहीं लगती।
क्या होता है जब शरीर के अंग पर गिरती है छिपकली
हम सभी छिपकली और कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए प्रभावी उपाय जानना चाहते हैं क्योंकि ये बिन बुलाये मेहमान घर में ऐसे घूमते हैं जैसे घर इनका ही हो। बाज़ार में कई तरह के इन्सेक्ट और छिपकली निरोधक (रिपेलेंट) उपलब्ध हैं परंतु ये सभी हानिकारक रसायनों से बने होते हैं तथा विषैले होते हैं। यदि आपके घर में बच्चे या पालतू जानवर हैं तो इनका उपयोग कभी नहीं करना चाहिए।
काम काजी लोग पाल सकते हैं ये पालतू जानवर
आज इस लेख में हम आपको छिपकली और कॉकरोच से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में बताएँगे जो न केवल सस्ते हैं बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। अपने घर से कॉकरोच और छिपकली को हमेशा के लिए दूर रखने के लिए ये उपाय अपनाएँ।

1. अंडे के छिलके:
छिपकलियाँ अंडे के छिलकों की गंध से दूर भागती हैं। दरवाजों तथा खिड़कियों और घर में एनी स्थानों पर अंडे के छिलके रख देने से छिपकली घर के अंदर नहीं घुसती।

2. लहसुन:
छिपकली लहसुन की गंध से भी दूर भागती हैं। छिपकलियों को घर से दूर रखने के लिए घर में लहसुन की कलियाँ टांगें या घर में लहसुन के रस का छिडकाव करें।

3. कॉफ़ी और तंबाकू की छोटी गोलियाँ:
कॉफ़ी तथा तंबाकू के पाउडर की छोटी छोटी छोटी गोलियाँ बनायें तथा इन्हें माचिस की तीली या टूथपिक पर चिपका दें। इन्हें अलमारियों में या ऐसे स्थान पर रख दें जहाँ छिपकली अक्सर दिखाई देती है। यह मिश्रण उनके लिए जानलेवा होता है इसलिए आपको बाद में उनके मृत शरीर को फेंकना पड़ेगा।

4. प्याज़:
इन्हें प्याज़ की कसैली गंध भी पसंद नहीं होती। अत: इन्हें घर से दूर रखने के लिए प्याज के रस का छिडकाव करें।

5. नेफ्थलीन बॉल्स:
छिपकली को भगाने के लिए नेफ्थलीन बॉल्स का उपयोग करना भी बहुत प्रभावी होता है। इसे आप अपने किचन के शेल्फ्स, अलमारियों आदि में रख सकते हैं ताकि वहां छिपकली न पहुँच सके।

6. कॉफ़ी के दाने:
ये आपके घर से कॉकरोच को भगाने का बहुत प्रभावी हैं। कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए छोटी छोटी प्लेट्स में घर में विभिन्न स्थानों पर इसे रख दें।

7. बोरेक्स और चीनी:
कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए 3 भाग बोरेक्स में 1 भाग चीनी मिलाएं तथा जहाँ कॉकरोच दिखाई देते हैं वहां इसका छिडकाव कर दें। इससे कुछ ही घंटों में कॉकरोच भाग जायेंगे।

8. बेकिंग सोडा और चीनी:
यदि बोरेक्स का उपयोग नहीं करना चाहते तो आप बेकिंग सोडा और चीनी के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं। इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं तथा जहाँ भी आवश्यकता हो वहां छिड़क दें। इसे खाते ही कॉकरोच मर जायेंगे।

9. फ्रेबिक सॉफ्टनर:
कॉकरोच पर 3 भाग फ्रेबिक सॉफ्टनर और 2 भाग पानी के मिश्रण का छिडकाव इन्हें दूर करने में काफी प्रभावी है।

10. अमोनिया और पानी:
अमोनिया तथा पानी के मिश्रण (एक बाल्टी पानी में दो कप अमोनिया) से पोंछा लगाने से अमोनिया की गंध के कारण कॉकरोच घर में नहीं आते। घर को कॉकरोच से मुक्त रखने के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
