Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कटे हुए फलों को रखें ऐसे, नहीं होंगे वे ब्राउन
सिट्रस एसिड के पावडर से आपके फल 10-12 घंटों तक ताजे बने रहेंगे। बाजार में आपको सिट्रस एसिड, पावडर के रूप में मिल जाएगा। इससे आपके फलों का स्वाद भी वैसा का वैसा ही रहेगा।
फल खाने का शौक रखने वालों को इस बात की दिक्कत होती है कि कटे हुए फल को किस तरह से भूरा होने से बचाएं। हो सकता है कि आपने ढेर सारे फल काटे हों और आप उसे किसी वजह से ना खा पाए हों।
तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि उन्हें किस तरह से सुरक्षित रखें, जिससे ना तो उनका रंग बदले और ना ही उनका ताजापन खराब हो।

नींबू का जूस मिलाइये और फलों को 6 घंटे तक बचाइये
नींबू का जूस फल को भूरा होने से रोक कर उसके कुरकुरेपन को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। एक नींबू के रस से आप 1.5 कटोरा भर के फलों को ताजा बनाए रख सकता है। आपको बस कटे हुए फलों पर नींबू निचोड़ना है और पूरे फलों पर लगाना है। फलों पर नींबू का रस डालने के बाद उसे फ्रिज में रखना ना भूलें।

प्लास्टिक रैप से फल चलें 3-4 घंटों तक
अगर आपको पहला आइडिया पसंद नहीं आया हो तो, आप फलों को काट कर कटोरे सहित उसे प्लास्टिक के पैकेट या फिर एल्यूमिनियम फौइल में ऊपर से लपेट कर रख दें। फिर उस में छोटे छोटे छेद कर दें। फलों को ढंकने की एक वजह है कि ऐसा करने से वे फ्रिज के अन्य खाद्य पदार्थों की खुशबू नहीं लेंगे और ना ही अपनी महक को फ्रिज में फैलाएंगे।

सिट्रस एसिड का पावडर
इसके इस्तमाल से आपके फल 10-12 घंटों तक ताजे बने रहेंगे। बाजार में आपको सिट्रस एसिड, पावडर के रूप में मिल जाएगा। इससे आपके फलों का स्वाद भी वैसा का वैसा ही रहेगा।

ठंडा पानी
अपने कटे हुए फलों को डिब्बे में बंद कर के बरफ मिले ठंडे पानी में रखें। इससे आपके फल 3-4 घंटो तक ताजे बने रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
