Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Clothes Cleaning Tips: सर्दियों में बदबूदार कपड़ों को इस तरीकों से करें साफ, सुखाने के लिए ये ट्रिक आजमाएं

जाड़े के मौसम में कपड़े धोना एक बड़ा टास्क हो जाता है। सर्दियों में कपड़े काफी ज्यादा हो जाते हैं और धूप में सही तरीके से ना सूख पाने के कारण उसमें स्मेल भी आ जाती है। ऐसे बदबूदार कपड़ों को धोना और साफ करना किसी टास्क से कम नहीं होता। सर्दियों में गर्म कपड़े ज्यादा ही निकलते हैं और सही तरीके से ना सूख पाने के कारण उसमे दाग और खराब होने का डर बना रहता है। हम यहां पर आपको कुछ ईजी टिप्स बता रहे हैं जिससे आप सर्दियों में भी आसानी से कपड़े धो सकती हैं-

कपड़े धोने से पहले उनके साइज से हिसाब से अलग करें-
कपड़े धोने से पहले उनको छांट लेना जरूरी है। गर्म कपड़ों में भी हैवी कपड़े और नॉर्मल क्लोथ को अलग अलग कर लें। इससे धोने में आसानी रहती है। सबसे पहले कपड़ों को हल्के गर्म पानी में डाल कर निकाल लें। जिससे उसमें उपरी गंदगी पानी में रह जाएगी। इसके बाद ही अपने वॉशिंग मशीन में कपड़ों को साइज के लिहाज से डालते जाएं। इससे कपड़े धोने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। साथ ही आपको इस बात का भी पता रहेगा कि कपड़ों में कोई हैवी क्लोथ नहीं है।
रंगीन कपड़ों को अलग धोएं
कपड़ों को कलर के हिसाब से अलग कर लें। इससे एक साथ कपड़े धोते वक्त रंग एक दूसरे पर नहीं चढ़ेगा। कपड़े खराब होने से बच सकेंगे।
गहरे दाग- धब्बों को पहले साफ कर लें
कपड़ों पर अगर कोई गहरा दाग या धब्बा है तो उसे धोने से पहले साफ कर लें। इसके लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद हैं जो गंदे कपड़ों से गहरे दाग और धब्बे निकाल सकते हैं। वॉश करने से पहले दाग-धब्बों को हाथों सो थोड़ा रगड़ लें फिर उसे वॉशिग मशीन में डालें।
सफेद कपड़े अलग धोएं
सफेद कपड़ों को भी रंगीन कपड़ों के साथ ना धोएं। ऐसे में सफेद कपड़ों पर रंग चढ़ सकता है और आपके सफेद कपड़े खराब हो सकते हैं।

वॉशिंग मशीन को अवरलोड ना करें
वॉशिंग मशीन को कभी ओवरलोड ना करें, इससे कपड़े कभी भी साफ नहीं धुलेंगे। वहीं इसकी वजह से आपकी मशीन भी खराब हो सकती है।

धूप ना निकलने पर कैसे कपड़े सुखाएं
सर्दियों में अक्सर ऐसा होता है कि धूप नहीं निकलती है, जिसकी वजह से कपड़े सूखने में परेशानी होती है। ऐसे में कपड़े धोने के बाद आप मशीन के ड्रायर में कपड़े सुखा लें अगर नम है तो उसे किसी ऐसे कमरे या स्थान पर डालें जहां पर हवा आती हो, हवा लगने से नम कपड़े सूख जाएंगे लेकिन इसमें थोड़ा वक्त जरूर लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications