Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अब गर्मियों में होगी कुकिंग बेहद आसान, फॉलो करें ये टिप्स
गर्मी का कहर धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है। तेज धूप, गर्म हवाएं आदि से हर कोई परेशान है। ऐसे में घर के बाहर ही नहीं, बल्कि घर के अंदर भी एक जगह ऐसी भी है जहां गर्मी से बचना बेहद मुश्किल होता है। जी हां हम बात कर रहे हैं किचन की जहां घर की महिलाओं का ज्यादातर समय गुजरता है। गर्मी के मौसम में खाना पकाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। दूसरे कमरों में एसी और कूलर की मदद से गर्मी से राहत पाई जा सकती है, लेकिन किचन के अंदर यह मुमकिन नहीं है।
यदि आपका किचन छोटा है और आपको गर्मियों में खाना पकाने में कई दिक्कत्तों का सामना करना पड़ता है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे इस मौसम में आपकी कुकिंग बेहद आसान हो जाएगी। तो चलिए देखते हैं।

हल्का ब्रेकफास्ट
गर्मियों में हमें अपने खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाना हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। ऐसे में सुबह का ब्रेकफास्ट आप हल्का फुल्का ही तैयार करें। यदि घर में छोटे बच्चे हैं उनके लिए आप कुछ हल्का और हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकती हैं।

जल्दी तैयार करें लंच
वैसे तो लंच बनाने का समय दोपहर का ही होता है, लेकिन गर्मियों में इस समय खाना पकाना बहुत ही मुश्किल होता है। आप सुबह ही लंच की तैयारियां कर लें और दोपहर से पहले ही लंच बनाने की कोशिश करें। इससे आपको गर्मी से राहत मिल सकती है।

एग्जॉस्ट फैन का करें प्रयोग
यदि आपका किचन छोटा है तो खाना पकाते समय आप एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल जरूर करें। इससे खाना पकाते समय उठने वाले धुएं से आप बच सकती हैं, साथ ही आपका किचन गर्म भी नहीं होगा। इसके अलावा जिन लोगों का किचन बड़ा है, वे चिमनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने किचन की खिड़कियों को भी आप खुला रखें जिससे फ्रेश हवा भी अंदर आ सके। ऐसा करने से किचन में सही वेंटीलेशन हो सकता है।

कुकिंग अप्लायंसेज से आपका काम होगा और आसान
इस मॉडर्न जमाने में हमारा किचन में काफी मॉडर्न हो गया है। ऐसे में नए नए किचन अप्लायंसेज ने कुकिंग को काफी आसान बना दिया है जैसे इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर, टोस्टर, मिक्सर ग्राइंडर आदि। इस तरह के किचन अप्लायंसेज की मदद से फास्ट और इजी कुकिंग की जा सकती है। इससे आपको भी अपने लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।

पहले ही डिसाइड कर लें मेन्यू
यदि आपका मेन्यू पहले से ही तय रहेगा तो इससे कुकिंग आसान हो सकती है। आप पहले से ही सोच कर रख लें कि आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या पकाना है। इस मौसम में आप ऐसी चीजों पर ज्यादा ध्यान देने की कोशिश करें जो कम समय में बनकर तैयार हो जाए और टेस्ट के साथ आप अपनों की हेल्थ का भी ध्यान रख सकें।



Click it and Unblock the Notifications
