Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Kitchen Hacks: पनीर 1 महीने तक फ्रिज में रहेगा ताजा और मुलायम, ये है स्टोर का आसान तरीका
पनीर अमूमन हर किसी घर में इस्तेमाल की जाती है। मेहमान आने पर एक डिश तो पनीर की बनती ही बनती है। कई बार जब पनीर घर पर आ जाता है तो इसे स्टोर करना अपने आप में सबसे बड़ा चैलेंज होता है। पनीर को अगर ज्यादा समय के लिए स्टोर कर दे तो 1- 2 दिन में ही महकने लगता है या फिर खराब हो जाता है। हम आपको ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे आप पनीर को 2 या एक हफ्ते तक नहीं, बल्कि एक महीने तक फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं। ये पूरी तरह से फ्रेश और खाने लायक रहेगा। आइए बताते हैं पनीर को लंबे समय तक स्टोर करने के तरीकों के बारे में..

पानी में रखें पनीर
सबसे पहले एक एयरटाइट कंटेनर या बॉक्स लीजिए। इसमें पनीर का टुकड़ा रख दीजिए। अब कंटेनर में पानी भर दीजिए (पानी इतना भरना है कि पनीर पूरा डूब जाए)। इसके बाद बॉक्स को पूरी तरह से बंद करके इसे फ्रिज में रख दीजिए। यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि हर दूसरे दिन आपको इसका पानी बदलना होगा।

पनीर की सॉफ्टनेस के लिए
पनीर को मलमल या फिर कॉटन के हल्के गीले कपड़े में पनीर रखिए और इसे चारो तरफ से फोल्ड कर दीजिए। अब इसे फ्रिज में रख दीजिए। इससे पनीर को सॉफ्टनेस और फ्रेशनेस बनी रहेगी। जब आपको लगे कि कपड़ा सूख गया है तो उसे फिर से नम कर दीजिए।

एक महीने तक खराब नहीं होगा पनीर
पनीर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप सबसे पहले आप एक ट्रांसपेरेंट साफ-सुथरी पॉलिथिन लीजिए। इसकी जगह आप जिपलॉक बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें करीब 1 बड़ा चम्मच व्हाइट विनेगर डालिए और पॉलिथिन के अंदर अच्छे से चारो तरफ फैला लीजिए। अब इसमें पनीर को रख दीजिए और इसे बंद कर दीजिए। (यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि पॉलिथिन के अंदर बिल्कुल भी हवा नहीं होनी चाहिए। आप इसे फ्रिज या फ्रिजर में स्टोर कर सकते हैं। आप ऐसा करके 1 महीने तक पनीर स्टोर कर सकते हैं। हालांकि, आपको 15 दिन प्लास्टिक बदलना होगा। इसके अलावा पनीर को जब यूज करना हो तो उसे पॉलिथिन से निकालकर पहले हल्के गर्म पानी में डाल दीजिएगा, जिससे वो नर्म और खाने लायक हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
