Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
World Idli Day: आप भी घर पर बना सकती है सॉफ्ट और पफी इडली, बस इन हैक्स को फॉलो करें
आज वर्ल्ड इडली डे है। साल 2015 से 30 मार्च के दिन को विश्व इडली दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह खास दिन एक दक्षिण भारतीय डिश को समर्पित है। बेहद ही हेल्दी और टेस्टी इस डिश को अमूमन नारियल और सांभर के साथ सर्व किया जाता है। यह एक ऐसी रेसिपी है, जिससे आप नाश्ते से लेकर लंच, मिड मील्स यहां तक कि डिनर तक, कभी भी सर्व कर सकते हैं। लोग इसे घर पर बनाना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन यह देखा जाता है कि घर पर इडली बनाते समय यह उतनी सॉफ्ट नहीं बनती। हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा ही होता है। तो चलिए आज वर्ल्ड इडली डे के खाद दिन पर हम आपको घर पर ही सॉफ्ट इडली बनाने की कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

बैटर के लिए उबले हुए चावल का प्रयोग करें
जब आप घर पर इडली बना रहे हैं तो मार्केट से रेडीमेड मिक्स लाने की जगह घर पर ही बैटर को तैयार करें। इसके लिए आपको हमेशा इडली राइस या फिर उबले हुए चावल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपकी इडली ठंडी होने के बाद भी फूली हुई रहे तो बैटर के लिए लंबे दाने वाले चावल का उपयोग करने से बचें। इसके अतिरिक्त, उबले हुए चावल पकाने में आसान होते हैं और इसमें अधिक पोषण मूल्य होता है।

उड़द की दाल का करें इस्तेमाल
अगर आप घर पर बाजार जैसी डिलिशियस लेकिन पौष्टिक इडली बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप भीगी हुई उड़द की दाल को इसमें डालने की कोशिश करें। यह ना केवल अधिक पौष्टिक विकल्प होता है, बल्कि मुंह में इडली को पिघलाने में भी आपकी मदद करेगा। इडली के घोल के लिए हर दो कप चावल में एक कप दाल डालें।

सही तरीके से व अधिक देर तक भिगोएं
आमतौर पर लोग चावल और दाल दोनों को एक साथ भिगोने की गलती करते हैं। हालांकि, आपको हमेशा चावल और दाल को अलग-अलग भिगोना चाहिए क्योंकि इससे आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। चावल और दाल दोनों को नरम होने के लिए अलग-अलग मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। सुनिश्चित करें कि आप दाल के लिए थोड़ा अतिरिक्त पानी डालें। चावल व दाल को अधिक लंबे समय तक भिगोने से रिजल्ट अच्छा आता है।

सीक्रेट इंग्रीडिएंट्स से बनाएं डिलिशियस इडली
जब आप इडली बना रही हैं तो उसमें एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट आपके बैटर को कई गुना बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। आप इसमें मेथी के बीज को सोक करके इडली बैटर में मिक्स करें। मेथी के बीज बैटर का टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
