Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
चीज़ खाने के हैं शौकीन तो फ्रिज में इन तरीकों से करें स्टोर
चीज़ केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी काफी पसंद होता है। कई लोग तो हमेशा एक्स्ट्रा चीज़ की मांग करते हैं। चीज़ डालने से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है फिर चाहे वो पिज़्ज़ा हो या नॉर्मल पराठा। हालांकि चीज़ का काम केवल पकवानों का स्वाद बढ़ाना नहीं होता बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। यह एक डेयरी पदार्थ है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व है। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी होता है जो कैंसर जैसी बीमारी के रिस्क को कम करता है। इसके अलावा चीज़ खाने के कई और भी फायदे होते हैं। हालांकि इसके लाभ कई हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन ठीक नहीं होता है। अक्सर हम अपने फ्रिज में चीज़ स्टोर करके रखते हैं खासतौर पर जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं उनके यहां ऐसी चीजों की डिमांड ज्यादा होती है। चीज़ को फ्रेश रखने के लिए हम कई उपाय भी करते हैं।
अगर आप भी चीज़ लवर है तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इसे लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं यानी चीज़ स्टोर करने का सही तरीका।

प्लास्टिक में न करें रैप
चीज़ को आसानी से प्लास्टिक में रैप करके रखा जा सकता है, लेकिन यह तरह बिल्कुल गलत है। इससे चीज़ खराब हो सकता है, साथ ही प्लास्टिक की वजह से यह आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है।

चीज़ बैग या चीज़ पेपर
यदि आप चीज़ को ज्यादा दिनों के लिए फ्रेश रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप चीज़ बैग या चीज़ पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हवा के संपर्क से बचाने के साथ चीज़ को एकदम बढ़िया बनाए रखेंगे।

वैक्स या पार्चमेंट पेपर
अगर आपको चीज़ बैग या चीज़ पेपर न मिले तो आप वैक्स या पार्चमेंट पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चीज़ को इसमें रैप करके किसी भी जिप लॉक पाउच बैग में उसे डालकर रख सकते हैं। इससे हवा अंदर नहीं जाएगी और चीज़ सूखेगा नहीं। अगर आपने चीज़ यूज़ किया है तो आप उसे रैप करके उसके ओरिजिनल बैग में डाल सकते हैं।

बर्तन को बदलें
यदि आपने भारी मात्रा में चीज़ को किसी बर्तन में स्टोर किया है तो ध्यान रहे कि हर दो दिन में आप उस बर्तन को बदलें। एक ही बर्तन में आप चीज़ को लंबे समय तक न रखें। इससे चीज़ खराब हो सकता है।

डेट का रखें ध्यान
खाने पीने की चीजों को केवल नियमित समय तक ही फ्रेश रखा जा सकता है। जैसा की आप जानते है कि चीज़ कई तरह के होते हैं, ऐसे में फ्रिज में उसे स्टोर करने से पहले आप खरीदने की डेट और वो कौन सा चीज़ है यह जरूर मार्क कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
