Latest Updates
-
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
प्लास्टिक बैग छोड़िए! पुराने कपड़ों से लेकर फटी जींस तक, घर में रखी इन 5 चीजों से तैयार करें ट्रेंडी कैरी बैग
International Plastic Bag Free Day 2026: हर साल 3 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल और उससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जा सके। इस दिन खासतौर पर यह संदेश दिया जाता है कि प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कम से कम किया जाए। दरअसल, प्लास्टिक की थैलियां पॉलीइथाइलीन नाम के पदार्थ से बनती हैं, जिसकी शुरुआत एथिलीन गैस से होती है। एक प्रक्रिया के जरिए इसे ऐसे बदला जाता है कि हाइड्रोजन और कार्बन के लंबे-लंबे चेन बन जाते हैं, और यही प्लास्टिक का रूप ले लेता है। यही वजह है कि यह जल्दी खत्म नहीं होता और पर्यावरण में लंबे समय तक बना रहता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि प्लास्टिक की थैलियां न तो आसानी से सड़ती-गलती हैं और न ही इन्हें नष्ट करना आसान होता है। इन्हें जलाने पर हानिकारक धुआं निकलता है और जमीन में दबाने पर भी यह मिट्टी को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में आप प्लास्टिक बैग के बजाए घर में इन चीजों से बैग बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं -

पुरानी या फटी जींस से बनाएं बैग
पुरानी फटी जींस को फेंकने के बजाय उससे उपयोगी बैग बनाया जा सकता है। जींस को अपनी जरूरत के अनुसार काटकर बैग का आकार दें और फिर सिलाई कर लें। इसे और आकर्षक बनाने के लिए किसी रंगीन कपड़े या साड़ी के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह तैयार बैग रोजमर्रा के कामों से लेकर यात्रा तक में काम आ सकता है।
गत्ते से तैयार करें बैग
अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो गत्ते की मदद से मजबूत और आकर्षक बैग तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कार्डबोर्ड को मनचाहे आकार में काटें और उसका गोल बेस बना लें। फिर एक आयताकार टुकड़े को बेस के चारों ओर चिपकाकर बैग का ढांचा तैयार करें। इसके बाद उस पर पेपर लगाकर पेंटिंग या डिजाइन करें। आखिर में ऊपर दो छेद करके रिबन या रस्सी लगाएं और बैग तैयार है।
पेपर बैग बनाएं
पेपर बैग बनाने के लिए अखबार या मोटे कागज का उपयोग किया जा सकता है। कागज को मोड़कर फेविकोल की मदद से थैले का आकार दें। बैग को मजबूत बनाने के लिए नीचे गत्ते का टुकड़ा चिपका दें। इसके बाद किनारों को अच्छी तरह चिपकाएं और ऊपर रिबन लगाकर हैंडल तैयार कर लें। चाहें तो रंगीन कार्डबोर्ड से भी इसे बना सकते हैं।
जूट की बोरी से तैयार करें बैग
जूट की पुरानी बोरी से भी शानदार बैग बनाया जा सकता है। इसके लिए बोरी को जरूरत के अनुसार काटकर थैले का आकार दें और किनारों की सिलाई कर लें। फिर दोनों तरफ रस्सी लगाकर हैंडल तैयार करें। धोने के बाद यह बैग इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है। सब्जियां लाने या रोजमर्रा के अन्य कामों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
पुरानी टी-शर्ट से बनाएं बैग
आप अपनी किसी पुरानी टी-शर्ट से भी आसानी से बैग बना सकते हैं। इसके लिए अपनी कोई पुरानी टी-शर्ट को टेबल पर उल्टा करके रखें। उसके बाद इसके बाजू और कॉलर वाले हिस्से को काट लें, ताकि हैंडल बन जाए। इसके बाद नीचे के खुले हिस्से को सिल लें। फिर इसे सीधा कर लें। आपका ट्रेंडी बैग तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
