Latest Updates
-
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम
खाने को बनाना है और ज्यादा स्वादिष्ट, इन 4 तरीकों से बनाएं सीजनिंग पाउडर
घर पर बनी वेजिटेबल सीजनिंग आपके खाने के स्वाद को और ज्यादा बढ़ाने के लिए बिल्कुल सही है। आप कई बार मार्केट में मिलने वाली सीजनिंग खरीद कर लाते हैं अपने खाने का और स्वादिष्ट बनाने के लिए सीजनिंग पाउडर खरीद कर लाते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ आसान और जल्दी तैयार होने वाली सीजनिंग बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह आपके हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद भी है, क्योंकि इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती है। तो आइए जानते हैं वेजिटेबल सीजनिंग बनाने की रेसिपी...

होममेड वेजिटेबल सीजनिंग बनाने की विधि
1. पनीर सीज़निंग
* पनीर सीजंनिंग बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर को कद्दूकस कर लें।
* इसके बाद इसमें थोड़ासा कॉर्न फ्लोर मिला दें। ताकि वो इसके अंदर की नमी सोख सकें।
* इसके बाद इसे कुरकुरा होने तक हवा में सूखने दें।
* बस आपकी सीज़निंग तैयार है इसे हल्दी, नमक और अजवायन के साथ पकाकर खा सकते हैं।
2. टमाटर सीज़निंग
* इसे बनाने के लिए टमाटर को काटकर इसके बीज निकाल लें।
* इसके बाद टमाटर को बिल्कुल पतला-पतला काट लीजिए।
* अब धूप में इसे सुखने के लिए रख दें, जबतक ये पूरी तरह कुरकुरे न हो जाएं।
* बाद में इसे पीसकर इसकी सीजनिंग बनाकर एयर टाइट कंटेनर में रख दें।
3. प्याज सीजनिंग
* प्याज की सीजनिंग बनाने के लिए सबसे पहले उसके छिलके उतार कर उसे धो लें।
* अब इसे पतल स्लाइस में काट लें और धूप में सुखाने के लिए रख दें।
* जब ये अच्छी तरह सूख जाएं तो इसे हल्का भून लें।
* आखिरी में इसे मिक्सी में ब्लेंड कर पाउडर बना लें और एयर टाइंट कंटेनर में स्टोर करके रख दें।
4. धनिया सीजनिंग
* धनिया के पत्तियों की सीजनिंग बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें अच्छी तरह से धो लें।
इसके बाद तने और जड़ों को पत्तियों से अलग कर दें।
अब इन पत्तियों को हवा के नीचे सुखने के लिए रख दें।
जब आपकी पत्तियां अच्छे से सूख जाए तो इसे मिक्सर में ब्लेंड करके पाउडर तैयार कर लें।
आपकी धनिया पत्ती की सीजनिंग तैयार है इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख दें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
