Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
आपके पेट्स तय करते हैं कौन सी गाड़ी लेंगे आप
कार लेने से पहले, हम अकसर उसकी कीमत, उसका कलर, उसकी सुविधाएं इत्यादि परखते हैं। यहां तक एक लिस्ट बनाकर दो अलग अलग कंपनियों की कारों में तुलना भी करते हैं। लेकिन हाल ही में दो बड़ी इंटरनेशनल कार कंपनियों की ओर से हुए शोध के नतीजे बहुत ही दिलचस्प आए हैं। असल में इस सर्वेक्षण में जाहिर हुआ है कि जब भी हम कार खरीदना चाहते हैं तो अपने पेट्स को ध्यान में रखते हैं।

ब्रीड का रखते हैं ख्याल
करीबन 3500 पेट्स मालिक पर यह शोध हुआ। इस शोध में एकत्रित किए डाटा को परखने के बाद हॉर्वड के गणितज्ञ डैन फॉरच्युनटो कहते हैं कि कुत्ते और बिल्ली जैसे पेट्स के मालिक कार लेते समय इनका और इनकी ब्रीड का खास ख्याल रखते हैं। ताकि इन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो। साथ ही यह लंबा सफर आराम से तय कर सकें।

पेट्स के अनुसार च्वाइस
इतना ही नहीं, डैन के मुताबिक इस डाटा को कुछ और तरीकों से देखना भी दिलचस्प है। जैसे कि प्राथमिक उम्मीदवारों के पिछले बार हुए पोल की तरह, हम सर्वेक्षण में सभी लोगों की पृष्ठभूमि की आबादी की तुलना में बिल्ली व कुत्तों के मालिकों के बीच अंतर देख सकते हैं। साथ ही इस सर्वेक्षण में हमें यह भी देखने को मिला कि आखिर इन दोनों गुटों में अंतर कहां और कब आता है। पेट्स मालिकों में से डॉग ऑर्नस ने जहां, हुंडई, वोल्वो और लिंकन (अमेरिकी लग्जरी कार कंपनी) चुनी तो वहीं बिल्ली पालने वालों ने लिंकन, ऑडी, टोयोटा व माजदा को चुना। इसके अलावा जिनके पास दोनों थे उन्होंने जीप, फोर्ड और डॉज जैसी कंपनियों की कारों को पसंद किया।



Click it and Unblock the Notifications
