Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
How To Check Mangoes: खरीदते समय पके आम की ऐसे करें पहचान, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
गर्मी का मौसम आते ही हम कई तरह के फलों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। इन्हीं में से एक है आम। गर्मी में रसीले आम को लोग कई तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कभी इन्हें यूं ही काटकर खाया जाता है तो कभी इनसे मैंगो शेक बनाया जाता है। आम की मदद से कई तरह की रेसिपी बनाई जाती हैं। लेकिन उनका असली स्वाद तभी आता है, जब आम मीठे व पके हुए होते हैं।
अमूमन हम मार्केट से आम तो ले आते हैं, लेकिन जब उन्हें काटते हैं तो वे कच्चे व खट्टे निकलते हैं। ऐसे में फिर उन्हें खाने का मन ही नहीं करता। आपके साथ भी अक्सर ऐसा हुआ होगा। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आम देखने में तो पके व मीठे लगते हैं, लेकिन वे वास्तव में अंदर से कच्चे होते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि आप जब भी आम खरीदने जाएं तो उन्हें सही तरह से चेक करें। हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पके हुए आम की पहचान आसानी से कर सकते हैं-

देखें आम का छिलका
आम को चेक करने के लिए अमूमन लोग उसका रंग देखते हैं। अगर वह पीला होता है तो उसे मीठा समझकर खरीद लेते हैं। जबकि आम की कई वैरायटी होती हैं, इसलिए हर पका हुआ आम पीला ही नजर आए, यह जरूरी नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप आम को चेक करने के लिए उसका छिलका देखें। अगर आम प्राकृतिक रूप से पका होगा तो आपको आम के छिलके पर कोई दाग नजर नहीं आएगा। वहीं, अगर आम को केमिकल की मदद से पकाकर तैयार किया जाएगा तो छिलके पर काले धब्बे नजर आ सकते हैं। ऐसा आम मीठा नहीं होता है। उसका स्वाद काफी अजीब लगता है।
दबाकर करें चेक
यह भी आम को चेक करने का एक तरीका है। जब भी आप आम खरीदें तो उसे हल्का सा दबाकर देखें। अगर वह ज्यादा सख्त है तो यह संभावना है कि आम कच्चा हो। वहीं अगर आप बहुत अधिक दबा व पिलपिला सा महसूस हो रहा है, तो वह अंदर से सड़ा हुआ निकल सकता है। इसलिए, आम ऐसा होना चाहिए, जो दबाने पर सॉफ्ट महसूस हो। वह ना तो सख्त हो और ना ही पिलपिला।
सूंघकर भी लगा सकते हैं पता
आम को चेक करने का यह तरीका काफी पुराना है। कई बार आम देखने में मीठा लगता है। दबाने से भी वह सॉफ्ट महसूस होता है, लेकिन वास्तव में वह कच्चा या केमिकल से पका होता है। ऐसे में आप उसकी पहचान सूंघकर करें। जब आप आम को सूंघते हैं और उसमें से हल्की मीठी महक आ रही है तो इसका मतलब है कि आम पका हुआ है और यह नेचुरली पका है। वहीं, अगर आम से कोई महक ना आए या फिर आपको एल्कोहल या केमिकल की हल्की महक आए तो उस आम को केमिकली पकाया जाता है। ऐसा आम खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि यह कई तरह की बीमारियों की वजह बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
