Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Adhik Maas Panchami 2023: इस तारीख को है अधिकमास पंचमी, जानें क्यों यह तिथि है ख़ास
Adhik Maas Panchami 2023: 18 जुलाई से अधिकमास महीने की शुरुआत हो चुकी है। अधिकमास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि बेहद शुभ और लाभदायक मानी जाती है।
अधिकमास के साथ साथ यह शुभ तिथि भी तीन सालों बाद आई है। इस दिन तुलसी से जुड़ा उपाय ज़रूर करना चाहिए। जानते हैं धनलाभ से संबंधित इस पंचमी तिथि के बारे में विस्तार से -

कब होगी अधिकमास पंचमी?
पंचमी तिथि की शुरुआत 22 जुलाई को सुबह 09 बजकर 26 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 23 जुलाई को सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। पंचमी तिथि 22 जुलाई को पड़ेगी।
अधिकमास पंचमी पर करें तुलसी के विशेष उपाय
इस दिन धन लाभ के उद्देश्य से तुलसी के पौधे की विशेष पूजा करें। इस दिन गन्ने का रस तुलसी में चढ़ाना शुभ माना जाता है। इस दिन जल के लोटे में थोड़ा सा गन्ने का रस मिलाएं और तुलसी के पौधे में डालें।
तुलसी के पौधे में डालने से पहले अपना और अपने गोत्र का नाम लें और फिर लोटे से 7 बार रस मिले जल को अर्पित करें। यह उपाय सुबह सुबह करें।
अधिकमास पंचमी के दिन तुलसी के पूजन के समय 'महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते' इस मंत्र का जाप ज़रूर करें।
इस दिन तुलसी के एक सूखे पत्ते को लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर में धन रखने के स्थान पर रख दें। पंचमी की शाम को तुलसी के पौधे और घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। इन उपायों से धन का लाभ प्राप्त होगा और घर में समृद्धि की आती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications