Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Amarnath Yatra 2023: मुस्लिम ने खोजी थी अमरनाथ की पवित्र गुफा,जानें 'बाबा बर्फानी' का इतिहास
अमरनाथ यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। बाबा बर्फानी केे दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 30 जून से शुरू हो गई है, ये यात्रा 11 अगस्त 2023 तक चलेगी। अमरनाथ धाम का हिदू धर्म में विशेष स्थान है, जो जम्मू-कश्मीर मौजूद है। इस स्थान पर प्राकृतिक रूप से बनने वाले शिवलिंग को देखने और पूजा करने के लिए देश विदेश से भक्त आते हैं। यहां पर हर साल बर्फ से बना शिवलिंग प्रकट होता है।

लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि बर्फ से बने शिवलिंग की खोज किसने की थी ? ज्यादातर लोगों को इस बारें में जानकारी नहीं है लेकिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बूटा मलिक ने इसकी खोज की थी और आज भी इनके वशंज यहां रहते हैं। गुलाम नबी मलिक जो बूटा मलिक के वंशंज हैं आज यहां रहते हैं।
कश्मीरी मुस्लिम ने की थी पवित्र अमरनाथ गुफा की खोज
जानकारी के अनुसार साल 1850 में बूटा मलिक ने इस पवित्र गुफा की खोज की थी। जहां पर प्राकृतिक रूप से बर्फ़ से शिवलिंग का निर्माण होता है। बताते चले कि साल 2005 तक बूटा मलिक का परिवार ही अमरनाथ यात्रा मैनेज करता था लेकिन फिर अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस परम्परा को समाप्त कर दिया।

लाम नबी मलिक जो बूटा मलिक के वंशंज हैं वो तोहफा भी है जो महाराजा हरि सिंह ने पवित्र गुफा में साल 1947 में दिया था। आपको बता दें कि बाबा बर्फानी की ये पवित्र गुफा जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से लगभग 141 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं अगर इसकी ऊचांई की बात करें तो ये करीब 12,756 फुट पर है।
दर्शन के लिए भक्त कैसे जा सकते हैं?
गुफा तक आने के लिए भक्तों के पास दो रास्ते हैं। पहला पहलगाम और दूसरा बालटाल।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
