Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
New Year 2023: नए साल से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स और ट्रेडिशन

31 दिसंबर की रात 12 बजते ही लाखों लोग अपने-अपने तरीके सा नए साल की शुरूआत करेंगे और जश्न मनाएंगे। लेकिन नए साल को लेकर ऐसे कई फैक्टस और ट्रेडिशन है जिसके बारे में शायद ही आप जानते हैं। तो आइए जानते हैं न्यू ईयर को लेकर अमेजिंग फैक्ट्स और ट्रडिशन्स के बारे में...
न्यू ईयर से जुड़े फैक्ट्स और ट्रेडिशन
1. नया साल मनाना का इतिहास
नया साल मनाने का इतिहास 4000 साल पुराना माना जाता है। रोम के सम्राट जूलियस सीजर ने सबसे पहले 1 जनवरी को नेशनल हॉलिडे घोषित किया था। उन्होंने दरवाजे और फाटकों के रोमन देवता जानूस के नाम पर महीने का नाम रखा। जानूस के दो चेहरे थे, एक आगे देख रहा था और एक पीछे देख रहा था। जिसके बाद सीजर को लगा कि इन देवता के नाम पर एक महीने का नाम रखना सही रहेगा।
2. 45 % अमेरिकी नागरिक लेते हैं संकल्प
एक डाटा के मुताबिक अमेरिका में न्यू ईयर के दिन लगभग 45 प्रतिशत लोग रेजोल्यूशन लेते हैं। जिसमें अधिकतर वजन कम करना, एक साथ रहना, कम खर्च करना, हेल्दी रहना, धूम्रपान छोड़ना जैसे संकल्प शामिल हैं। जिसमें से आधे लोग साल के पहले महीने ही इन संकल्पों को पूरा करने की कोशिश कर पाते हैं, और बीच में ही छोड़ देते हैं।
3. पत्तेदार सब्जी खाने की परंपरा
कई देशों में नए साल के पहले दिन हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने की परंपरा है। मान्यताओं के मुताबिक एक व्यक्ति जितनी ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियां खाता है, उसे उतनी ज्यादा समृद्धि मिलती है। एक परंपरा के अनुसार फलियां और मटर खाने से भी घर में समृद्धि आती है।
4. शैम्पेन पीने की परंपरा
अमेरिका में नए साल का स्वागत शैम्पेन की बोतल खोलकर किया जाता है। इस दौरान लगभग 360 से मिलियन शैम्पेन की ग्लास पीते हैं।
5. बॉल ड्रॉप देखने की परंपरा
न्यूयॉर्क सिटी में टाइम्स स्क्वायर में लगभग एक मिलियन लोग बॉल ड्रॉप देखने के लिए इकट्ठे होते हैं। न्यूयॉर्क में आतिशबाजी पर प्रतिबंध है, जिस कारण यहां बॉल ड्रॉप की परंपरा शुरू हुई। साल 1907 में पहली बॉल 700 पाउंड की थी, जो 25 वॉट की 100 लाइटों से प्रकाशित हुई थी।
6. ममर्स परेड
फिलाडेल्फिया में ममर्स परेड में 10 हजार प्रतिभागी सिटी हॉल से गुजरते हैं, इस दौरान यूनिक वेशभूषा में प्रदर्शन करते हैं। इस परेड में आयरिश, जर्मन, अंग्रेजी, स्वीडिश और अन्य यूरोपीय विरासतों के तत्व शामिल हैं। परेड को पांच डिवीजनों में बांटा गया है- कॉमिक डिवीजन, वेंच ब्रिगेड, फैंसी डिवीजन, स्ट्रिंग बैंड और फैंसी ब्रिज। अगर आप नए साल पर फिलाडेल्फिया में मौजूद हैं, तो इस परेड को देखने जरूर जाएं।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
