Latest Updates
-
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला -
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि
Anant Chaturdashi 2026 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी या अनंत चौदस का पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा के लिए खास माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा, अनंत चतुर्दशी का दिन गणेश उत्सव के समापन के लिए भी जाना जाता है। इस दिन भक्त 10 दिन तक गणेश जी को अपने घरों में स्थापित करने के बाद उनकी प्रतिमा का पवित्र नदी में विसर्जन कर उन्हें विदा करते हैं। आइए, जानते हैं इस साल अनंत चतुर्दशी की तिथि और गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -

अनंत चतुर्दशी 2026 तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अनंत चतुर्दशी तिथि का आरंभ 24 सितंबर, गुरुवार को रात में 11 बजकर 19 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 25 सितंबर, शुक्रवार को रात के 11 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 25 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी।
गणेश विसर्जन के शुभ मुहूर्त
लाभ चौघड़िया : सुबह के 7 बजकर 41 मिनट से लेकर 9 बजकर 11 मिनट तक
अमृत चौघड़िया : सुबह के 9 बजकर 11 मिनट से लेकर 10 बजकर 42 मिनट तक
शुभ चौघड़िया : दोपहर के 12 बजकर 12 मिनट से लेकर 1 बजकर 43 मिनट तक
लाभ चौघड़िया : रात के 9 बजकर 14 मिनट से लेकर 10 बजकर 44 मिनट तक
गणेश विसर्जन 2026 विधि
अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
बप्पा को विदा करने से पहले उनकी विधि-विधान से पूजा करें। इसके सबसे पहले मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
इसके बाद गणेश जी के सामने बैठकर 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें। मान्यता के अनुसार, इस मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है।
पूजा के दौरान गणेश जी को फूल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
इसके बाद गणेश चालीसा का पाठ करें और श्रद्धा के साथ उनकी आरती करें।
अंत में बप्पा को भोग लगाएं।
विसर्जन से पहले गणेश जी से जाने-अनजाने में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा मांगें और सुख-शांति की प्रार्थना करें।
पूजा पूरी होने के बाद परिवार के साथ गणेश जी की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विसर्जन के लिए ले जाएं और विधि-विधान से बप्पा को विदाई दें।



Click it and Unblock the Notifications
