Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Ayodhya Ram Mandir: राम लला की झलक पाने अयोध्या जाएं तो इन स्थानों के दर्शन भी जरूर कर आएं
Ayodhya Ram Mandir Tourist Places to Visit: भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सिर्फ राम मंदिर का ही निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है बल्कि पूरी अयोध्या का सौंदर्यीकरण हो रहा है। अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। अयोध्यावासी 22 जनवरी को दिवाली उत्सव मनाकर अपने प्रभु का स्वागत करेंगे।
राम मंदिर में होने जा रहे ऐतिहासिक आयोजन को लेकर अयोध्या नगरी भी खबरों में बनी हुई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या राम मंदिर के कपाट आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि राम लला के अपनी जन्मस्थली पर विराजमान होने के पश्चात भक्तों की भारी भीड़ अयोध्या नगरी आएगी।

अगर आप भी प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं, तो जानिये श्री राम मंदिर के अलावा ऐसी कौन सी जगह है जहां आप दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
1. राम की पैड़ी: अयोध्या नगरी पहुंचने के बाद सबसे पहले आप जाइये राम की पैड़ी। सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों की एक श्रृंखला है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं।
2. हनुमानगढ़ी: राम की पैड़ी में स्नान करने के बाद आप जाइये हनुमानगढ़ी क्योंकि श्री राम जी के दर्शन करने से पूर्व यहां पर हनुमानजी के दर्शन व अनुमति लेना अनिवार्य है।
3. दशरथ महल: इस महल में राजा दशरथ निवास करते थे। इसी महल में ही वो अपना दरबार भी लगाते थे।
4. कनक महल: ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में रानी कैकयी ने माता सीता को मुंह दिखाई पर कनक महल दिया था।
5. सूर्यकुंड: मान्यता है कि सूर्यकुंड में भगवान सूर्य देव प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए आये थे। यहां रोजाना भगवान राम की गाथा पर लेजर शो भी होता है।
6. सीता की रसोई: मान्यता है कि सीता माता ने इस रसोई में पंच ऋषियों को भोजन करवाया था।
7. गुप्तारघाट: मान्यता है कि प्रभु श्री राम अपने धाम को इसी घाट से गए थे।
8. नागेश्वर नाथ मंदिर: भगवान राम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित नागेश्वर नाथ मंदिर।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
