Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Ayodhya Ram Mandir Vacancy: राम मंदिर में नए पुजारियों की भर्ती के लिए आया नोटिफिकेशन, देखें डिटेल्स
Ayodhya Ram Mandir Vacancy: देश और दुनिया में राम भक्त बड़ी ही उत्सुकता के साथ अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी हर अपडेट पर अपनी नजर बनाये हुए हैं। सभी को इन्तजार है कि कब इस मंदिर का निर्माणकार्य पूरा हो और वो राम लला की झलक पा सकें।
फिलहाल अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए नए अर्चक यानि पुजारियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आया जाओ। इस मंदिर के निर्माण कार्य की पूरी देखरेख और जिम्मेदारी उठाने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।

अयोध्या राम मंदिर में अर्चक भर्ती की डिटेल्स
इस नोटिफिकेशन के मुताबिक 31 अक्टूबर तक आवेदन किये जा सकते हैं। चुने गए लोगों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स को छह माह की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद अर्चक की नियुक्ति होगी। 6 माह तक चलने वाली इस ट्रेनिंग प्रक्रिया के दौरान 2000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। साथ ही उनके रहने खाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस पोस्ट के लिए आप श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

श्री राम पूजन की विधि
गौरतलब है कि श्री राम लला की पूजा-अर्चना वैष्णव मत के रामानंदीय परंपरा से की जाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि जो लोग यहां आवेदन करें उन्होंने गुरुकुल से शिक्षा प्राप्त की हो और रामानंदीय परंपरा से दीक्षा ली हो। ट्रेनिंग के बाद पुजारी के रूप में उनका चयन होगा।
श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तिथि
अयोध्या मंदिर में श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख तय की गयी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इस मंदिर की भव्यता और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए मंदिर में अर्चकों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications