Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Ayodhya Ram Mandir: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इन राज्यों ने की छुट्टी की घोषणा, देखें लिस्ट
Ayodhya Ram Mandir States Declared Holiday On 22 Jan: अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है और इसे लेकर पूरे देश में आध्यात्मिक उत्साह और उत्सव की भावना की लहर है।
इस भव्य और ऐतिहासिक समारोह को देखते हुए कुछ राज्यों ने छुट्टी की घोषणा की है, ताकि नागरिकों को इस अवसर की आध्यात्मिकता और आनंद में पूरी डूबने का मौका मिल सके। आइए जानते हैं श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किन किन राज्यों ने छुट्टी की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश
22 जनवरी समारोह के लिए उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर भव्य उत्सव की तैयारी कर रहा है। इस दिन सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के निवासियों को अपने शहरों या गांवों में दिवाली जैसे उत्साह के साथ इस दिन को मनाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
हरियाणा
अयोध्या में ऐतिहासिक घटना और देशव्यापी जश्न के चलते हरियाणा ने 22 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। यह राज्य राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिवस के दिन शराब के सेवन पर भी प्रतिबंध लगाने वाला है।
छत्तीसगढ
इस राज्य सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है ताकि राज्य के निवासी इस दिन का आनंद उठा सकें। इस दिन, सुरक्षा उपायों के तहत सरकारी और निजी दोनों स्कूल बंद रहेंगे। इससे निश्चित रूप से स्थानीय जनता में उत्साह है।
मध्य प्रदेश
जैसा कि 22 जनवरी को देश में उत्सव की लहर आने वाली है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों के लिए सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, राज्य में शराब और मांस की दुकानें भी बंद रहेंगी।
गोवा
गोवा हमेशा उत्सव व उत्साह के रंग में डूबा रहता है और इस बार निवासियों के पास खुश होने का एक और कारण है। चार अन्य राज्यों की तरह, यहां भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गयी है। राष्ट्रव्यापी उत्साह और उमंग को देखते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। अयोध्या राम मंदिर में चल रही तैयारियां और मेहमानों की सूची पहले से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और राजदूतों और सांसदों सहित 55 देशों के गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे। कुल मिलाकर 7000 आमंत्रित लोग इस यादगार भव्य नज़ारे को देखने के लिए उपस्थित होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications