Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Buddha Purnima 2023: महात्मा बुद्ध के 10 उपदेशों में हैं आपके जीवन को बदलने की ताकत
बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के मौके पर बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के जन्मदिन को पूरी दुनिया में हर्षोंल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे वेसाक रूप में भी जानते हैं। बुद्ध पूर्णिमा भारत समेत श्रीलंका, नेपाल, तिब्बत, भूटान, थाईलैंड, चीन समेत कोरिया, वियतनाम, लाओस, मंगोलिया, कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित हर उस स्थान पर सेलिब्रेट करते हैं जहां पर बुद्ध धर्म को मानने वाले रहते हैं। गौतम बुद्ध जयंती पर उनकी शिक्षाओं के बारें में बताने जा रहे हैं। आप बौद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतार कर उसे सुखी और शांति के साथ व्यतीत कर सकते हैं। आप उनकी शिक्षाओं को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं-

गौतम बुद्ध की जयंती पर उनके कुछ उद्धरण पेश है-
पैसा, प्रसिद्धि और डिग्री, भगवान बुद्ध के अनुसार, किसी को प्रभावित नहीं करेंगे। दया और मानवता ऐसे गुण हैं जो हर किसी पर स्थायी प्रभाव डालेंगे।

धैर्य सुखी अस्तित्व के लिए सबसे आवश्यक गुणों में से एक है। बुद्ध ने सोचा कि जिन व्यक्तियों ने इसमें महारत हासिल कर ली है वे सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं और सुखी जीवन जी सकते हैं।

क्रोध में रहकर हजारों गलत सब्द बोलने से अच्छा है मौन होकर एक शब्द को गले लगा लें और वो शांति है

चाहे आप किताबे अच्छी पढ़ें, चाहे कितने भी अच्छे शब्द क्यों ना सुन लें लेकिन जब तक आप उनको अपने जीवन में नहीं अपनाते तब तक उसका कोई फायदा नहीं।

खुशियां हमेशा बांटने से बढ़ती है जैसे एक जलते हुए दीये से हजारों दीपक रोशन होते हैं फिर भी उस दीये की रोशनी कम नहीं होती।

भविष्य के बारे में सोचकर या अतीत में उलझने से अच्छा है जो वर्तमान में चल रहा है उसपर ध्यान दो. जीवन में खुश रहने का यही एकमात्र रास्ता है।

सच्ची सफलता को इस रूप में परिभाषित किया जाता है कि आप अभी जो कर रहे हैं उससे प्यार करें और जीवन भर उसके लिए कड़ी मेहनत करें।

भगवान बुद्ध के दर्शन के अनुसार, खुशी केवल उन्हीं को मिलेगी जो जीवन में छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेते हैं। समस्या के स्रोत का पता लगाना और जो आपके पास है उससे संतुष्ट रहना ही खुशी की कुंजी है।




Click it and Unblock the Notifications