Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Can We Smoke In Shivratri: क्या महाशिवरात्रि के दिन धूम्रपान कर सकते हैं? क्या है इससे जुड़ा नियम
Kya Mahashivratri Ke Din Smoking Kar Sakte Hai: महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक बहुत ही खास दिन है। इस दिन, भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए उपवास करते हैं और भगवान शिव से अपने खुशहाल जीवन की प्रार्थना करते हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि इस पावन दिन पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है।
इस दिन शिव भक्त व्रत का संकल्प लेते हैं और पालन करते हैं। व्रत या उपवास रोज़मर्रा के जीवन की यांत्रिकता को तोड़ता है और एक फ्रेश ब्रेक देता है। उपवास के पालन से शरीर की ऊर्जा का संचयन और नवीनीकरण भी होता है। ऐसे में व्रत-उपवास के दौरान शरीर को स्वच्छ व्यवहार व साफ़ वातावरण में ही रखना चाहिए।

इस दिन कुछ गलत कार्यों से व्रत भंग हो जाता है और उसका फल भी नहीं मिलता। महाशिवरात्रि का व्रत करने वाले लोगों के मन में स्मोकिंग को लेकर संशय बना रहता है। कुछ लोग मानते हैं कि व्रत के दौरान धूम्रपान करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि महाशिवरात्रि व्रत के समय धूम्रपान करना सही है या गलत।
क्या महाशिवरात्रि के दिन धूम्रपान कर सकते हैं?
महाशिवरात्रि या किसी अन्य धार्मिक उपवास की तरह धूम्रपान करने से व्रत टूट जाता है। व्रत में एक विशिष्ट अवधि होती है जिसमें भोजन, पेय तथा कई तरह की गतिविधियों से परहेज करना शामिल होता है। धूम्रपान में सांस लेना और पदार्थों का सेवन करना शामिल है, जो उपवास के सिद्धांतों के विरुद्ध है।
महाशिवरात्रि का व्रत निर्जला किया जाता है। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की वस्तु मुंह में लेने से आपका व्रत टूट सकता है। क्योंकि धूम्रपान करने से सिगरेट या बीड़ी के कुछ अंश हवा के साथ शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इसलिए इस व्रत में संयम बरतें और बिना स्मोकिंग किये इसे संपन्न करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
