Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Chaitra Navratri 2023 Maha Sanyog: सौ साल बाद बन रहा है महासंयोग, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत
चैत्र नवरात्र इस वर्ष 22 मार्च से शुरू होने जा रही है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र पर ग्रहों का महासंयोग बनने जा रहा है। इस ग्रहों के विशेष संयोग के दौरान 5 ग्रह अपनी स्थिति बदलने जा रहे हैं।
ग्रहों के स्वामी सूर्य, चन्द्र, गुरु, बुध और वरुण एक साथ मीन राशि में विराजमान होंगे और अपनी दृष्टि कन्या राशि पर रखेंगे। ग्रहों का यह महासंयोग 110 वर्षों बाद बन रहा है और यह ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से बहुत शुभ होगा। इसके साथ ही मीन राशि में बुधादित्य योग, गजकेसरी योग और हंस योग भी बनेगा। ग्रहों की इस युति से 5 राशियों को लाभ मिलने वाला है, जानते हैं इस महासंयोग के बारे में विस्तार से -

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को मीन राशि में बन रहे ग्रहों की युति से लाभ मिलने वाला है। जातकों को करियर व व्यापार में कुछ नये मौके मिलेंगे जिनका चुनाव भविष्य में बेहद लाभप्रद हो सकता है। इसके साथ ही युति के दौरान परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और व्यवसाय में मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे और शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना होगी।

कर्क राशि
कर्क जातकों के जीवन पर भी ग्रहों के महासंयोग का शुभ प्रभाव दिखाई देगा। इससे नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और आय में वृद्धि भी मिल सकती है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा और भाई बहनों की ओर से प्रेम मिलेगा।
कन्या राशि
ग्रहों के महासंयोग से कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही इनके लिए संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं। लम्बे समय से अधूरा चल रहा काम पूरा होगा और नौकरी व व्यवसाय की बाधाएं दूर होंगी। महिला जातकों द्वारा सोना खरीदना भी शुभ होगा।

मीन राशि
मीन राशि में 5 ग्रह विराजमान होने जा रहे हैं। इस राशि के जातकों को 5 ग्रहों की युति के प्रभाव से नौकरी के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि और धन बचत करने में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं और जातकों को खर्चे कम करने में भी सफलता प्राप्त होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
