Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम
Chaitra Navratri 2026 Do's And Don'ts: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व बहुत खास माना जाता है। यह त्योहार माता दुर्गा की भक्ति और आराधना के लिए समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है। यह नौ दिन माता दुर्गा की भक्ति और पूजा के लिए बेहद खास माने जाते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को होगा। चैत्र नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और घरों व मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में, आइए जानते हैं कि नवरात्रि में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए -

चैत्र नवरात्रि में क्या करें?
साफ-सफाई का ध्यान करें
नवरात्रि के दौरान सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर के पूजा स्थान की सफाई करें। इसके बाद माता दुर्गा के मंत्रों का जाप करें, आरती करें और सात्विक भोग अर्पित करें।
देवी के नौ रूपों की पूजा करें
नवरात्रि के नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर दिन से एक विशेष रंग भी जुड़ा होता है, इसलिए उस दिन के अनुसार साफ और शुभ रंग के वस्त्र पहनना अच्छा माना जाता है।
घटस्थापना करें
नवरात्रि की शुरुआत में घटस्थापना या कलश स्थापना करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे प्रतिपदा तिथि पर विधि-विधान के साथ किया जाता है।
सात्विक भोजन करें
व्रत के दौरान फल, दूध, पनीर, मखाना, सेंधा नमक, कुट्टू या सिंघाड़े का आटा और साबूदाना जैसे सात्विक खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है। साथ ही पूरे नौ दिनों तक घर की साफ-सफाई और पवित्रता बनाए रखना चाहिए।
कन्या पूजन करें
नवरात्रि की अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन छोटी कन्याओं को घर बुलाकर उनके पैर धोए जाते हैं और उन्हें भोजन व उपहार दिए जाते हैं।
चैत्र नवरात्रि में क्या न करें?
तामसिक भोजन से दूर रहें
इन दिनों मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक भोजन से दूरी बनाए रखना चाहिए। सात्विक भोजन करने से मन और शरीर दोनों शुद्ध रहते हैं।
बाल और दाढ़ी न कटवाएं
मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोगों को बाल, दाढ़ी या मूंछ नहीं कटवानी चाहिए।
नाखून काटने से बचें
नवरात्रि के नौ दिनों में नाखून काटना भी शुभ नहीं माना जाता।
पूजा के समय ध्यान भंग न करें
अगर आप मंत्र, चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं तो बीच में उठना या बातचीत करना ठीक नहीं माना जाता।
घर खाली न छोड़ें
अगर घर में नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योति जलाई गई है, तो घर को खाली छोड़कर नहीं जाना चाहिए।
किसी का अनादर या गुस्सा न करें
नवरात्रि के दौरान गुस्सा करने, झूठ बोलने या किसी का अपमान करने से बचें।
तंबाकू और नशे से दूर रहें
व्रत के दौरान तंबाकू या किसी भी तरह के नशे का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे व्रत की पवित्रता प्रभावित होती है।



Click it and Unblock the Notifications
