Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Chanakya Niti: इन बातों को हमेशा रखें गुप्त, सार्वजनिक होने पर झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी
चाणक्य एक महान चिंतक और अर्थशास्त्री थे। उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में सरल और सुखी जीवन के अनेक सूत्र दिए जो आज भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य की इन नीतियों का पालन करने पर व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली कई समस्याओं से बच सकता है।
चाणक्य की नीतियां आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। चाणक्य नीति में मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं का विस्तार से वर्णन किया गया है। इनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में न केवल सुधार होता है, बल्कि संकट को भी टाल सकते हैं।

चाणक्य ने मनुष्य को अपनी कुछ बातें हमेशा बेहद गुप्त रखने की सलाह दी है। ये ऐसी बातें हैं जिनके सार्वजनिक हो जाने पर आप न केवल अपना सम्मान खो देंगे बल्कि जीवन में शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। आइए देखें कि चाणक्य नीति के अनुसार ऐसी कौन सी बातें हैं जिन्हें मनुष्य को गुप्त रखना चाहिए।
वित्तीय कठिनाइयां
चाणक्य नीति कहती है कि आपको अपने आर्थिक नुकसान के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। अक्सर धन हानि के कारण ज्यादातर लोग दुखी होते हैं और दूसरों को बता देते हैं। ऐसा करना गलत है। चाणक्य कहते हैं कि अगर किसी को पता चल जाए कि आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है तो कोई आपकी मदद नहीं करेगा।
आपको कभी भी अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से इस बारे में चर्चा नहीं करनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि जब किसी को धन हानि होती है, तो वह अपनों से मदद मांग सकता है। आर्थिक मदद देने से बचने के लिए रिश्तेदार और दोस्त दूरी बना लेते हैं। इससे समाज में आपका सम्मान भी कम हो सकता है। इसलिए नुकसान के बारे में दूसरों को बताने के बजाय यह सोचें कि आप नुकसान की भरपाई कैसे कर सकते हैं।
दु:ख
चाणक्य ने कहा है कि आपको अपनी परेशानी और दुख किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। यदि आप किसी को अपनी परेशानी बताते हैं तो दूसरे उसका मजाक उड़ाएंगे। चाणक्य के अनुसार लोग दूसरों की सफलता और खुशियों से जलते हैं। ऐसे में आप उन्हें अपना दुःख बताकर खुश होने की वजह दे देते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप अपने दुखों को अपने तक ही रखें।
घर की महिलाओं का चरित्र
चाणक्य ने कहा है कि घर की स्त्रियों के अच्छे-बुरे व्यवहार और चरित्र की जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए। एक बुद्धिमान व्यक्ति वह है जो घर की चीजों को घर के अंदर ही रखता है। यदि आप झगड़े, दुख और स्त्री के व्यवहार के बारे में दूसरों को बताते हैं, तो आपको भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
चाणक्य के अनुसार एक समझदार व्यक्ति को कभी भी अपनी पत्नी के चरित्र, व्यवहार या व्यक्तित्व के बारे में किसी दूसरे से चर्चा नहीं करनी चाहिए। कोई दोस्त कब आपका दुश्मन बन जाए, यह कोई नहीं जानता है।

अपने साथ हुए अपमान को न करें साझा
चाणक्य नीति कहती है कि अगर किसी ने आपको अपशब्द कहे या आपका अपमान किया है तो इस घटना के बारे में किसी को न बताएं। अगर दूसरों को ऐसी बातें पता चलती है तो वे आपका मजाक उड़ाएंगे। इससे आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को अपनी निजी समस्याओं को दूसरों से साझा नहीं करना चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अपनी समस्याओं और चिंताओं को अपने प्रियजनों के साथ साझा नहीं करना चाहिए। कुछ चीजें निजी होनी चाहिए जिन्हें गुप्त रखना ही बेहतर होता है।
अपनी वित्तीय स्थिति की जानकारी न दें
कभी भी अपनी निम्न आर्थिक स्थिति को दूसरों के सामने प्रकट न करें। समाज में केवल अच्छी आर्थिक स्थिति वाले लोगों का सम्मान किया जाता है। कभी भी किसी को अपनी गरीबी या आर्थिक स्थिति खराब होने की खबर न बताएं। समाज की आदत है कि वो गरीबों को कमजोर समझती है और उनका शोषण करने का प्रयास करती है।
परिवार की निजी बातें
यदि आपके परिवार में किसी भी प्रकार का मतभेद है तो आपको अनजाने में भी घर की बात किसी के सामने नहीं खोलनी चाहिए। इस वजह से आपको अपमान का सामना करना पड़ेगा। आपके रिश्ते में आई दरार का दूसरे लोग नाजायज फायदा उठा सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications