Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Char dham Yatra Closing Date: जानें कब बंद हो रहे हैं केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार
Char dham Yatra Closing Date: हिन्दू संस्कृति में चार धाम यात्रा का बेहद ख़ास महत्व है। गर्मियों के मौसम में जब मौसम अच्छा रहता है तब चार धाम यात्रा की जाती है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम चार धाम के अंतर्गत आते हैं।
गर्मियों के मौसम में 6 महीने के लिए इन चारों धामों के कपाट खोले जाते है और देश भर से लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं। उत्तराखंड स्थित इन चार धामों की यात्रा के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतज़ाम किये जाते हैं। यात्रा के दौरान इन धामों के आस पास होटल, खाने, व यातागत व्यवस्थाओं के कारण आर्थिक क्रियाएं भी बढी रहती है।

इस वर्ष की यात्रा में 1 नवंबर तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी चार धाम यात्रा पूरी की है। अब सर्दियां आने वाली है, और पहाड़ी क्षेत्रों में अत्यधिक ठण्ड व बर्फ़बारी शुरू होने को है। इसलिए इन चारों धामों के कपाट को अगली यात्रा के समय तक के लिए बंद कर दिया जाएगा। जानते हैं कब बंद हो रहे हैं चार धाम के कपाट -
केदारनाथ धाम के कपाट कब बंद होंगे?
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट दर्शन के लिए इस महीने की 15 नवंबर तारीख को बंद कर दिए जायेंगे। यात्रा की शुरुआत के लिए इस वर्ष केदारनाथ के द्वार 25 अप्रैल को खोले गये थे।
बद्रीनाथ धाम के कपाट कब बंद होंगे?
उत्तराखंड राज्य के चमोली में अलकनंदा नदी के पास स्थित बद्रीनाथ धाम के द्वार इस वर्ष 27 अप्रैल को खोले गये थे। अब 18 नवंबर को इस धाम के कपाट बंद कर दिए जायेंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीख
उत्तराखंड के गंगोत्री धाम के द्वार को इस वर्ष चार धाम यात्रा के लिए 22 अप्रैल को खोले गये थे। सर्दियां शुरू होने से पहले 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जायेंगे।
यमुनोत्री धाम के द्वार कब होंगे बंद?
चार धाम यात्रा का यमुनोत्री धाम इस वर्ष 22 अप्रैल को खोले गये थे। अब 15 नवंबर को सर्दियाँ बढ़ने से पहले ही धाम के कपाट बंद कर दिए जायेंगे जो अगले वर्ष यात्रा शुरू होने तक बंद ही रहेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications