Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Chhath Puja 2023: नहाय-खाय से होगा छठ पूजा का शुभारंभ, इस दिन ये गलतियां पड़ सकती है भारी
Nahay Khay Niyam: लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय से शुरू होता है। किसी भी पूजा पाठ अथवा व्रत का आरंभ शुद्धता व स्नान के साथ होता है। छठ पूजा की शुरुआत भी नहाय खाय यानी स्नान के साथ होती है।
छठ पूजा में छठी मैया और भगवान सूर्य की आरधना की जाती है। यह व्रत जितना कठिन है, उतना ही शक्तिशाली भी माना गया है। जीवन में आ रही हर तरह की परेशानी से मुक्ति का द्वार यह व्रत खोल देती है।

बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छठ पूजा बड़ी ही धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस व्रत के प्रभाव को देखते हुए दूसरे राज्यों में भी छठ पर्व के प्रति लोकप्रियता बढ़ती नजर आ रही है।
गौरतलब है कि छठ पूजा सच्चे मन, शुद्धता और साफ़ सफाई के साथ पूरा किया जाता है। छठ पूजा के प्रथम दिन नहाय-खाय का विशेष महत्व है और इस दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
नहाय-खाय के दिन क्या होता है?

साल 2023 में छठ पूजा का शुभारंभ 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ होगा। इस दिन घर की साफ़ सफाई पूर्ण हो जाती है। व्रती सुबह नदी-तलाब या फिर घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करता है। इसके बाद साफ़ शुद्ध वस्त्र धारण करता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा के बाद ही भोजन ग्रहण किया जाता है। इस दिन दाल, लौकी की सब्ज़ी और शुद्ध बासमती अरवा चावल बनाया जाता है। व्रती के खाने के बाद उसकी थाली में बचे भोजन को घर के अन्य सदस्य प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।
नहाय-खाय के दिन इन बातों का रखें ख्याल
भोजन बनाने के लिए शुद्ध घी और सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
व्रती को झूठ नहीं बोलना चाहिए और न ही मन में किसी के लिए भी बुरी भावना लानी चाहिए। इससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
तामसिक भोजन का सेवन न करें। घर के अन्य सदस्य भी मांस मदिरा के सेवन से परहेज करें। सात्विक भोजन करना ही उत्तम है।
स्नान के पश्चात् काले रंग के वस्त्र धारण करने से बचें। पूजा अनुष्ठान में काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है।
इस दिन व्रती ब्रह्मचर्य का पालन करे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
