Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सर्दियों के लिए सस्ते और ट्रेंडिंग आउटफिट्स खरीदने के लिए दिल्ली की ये मार्केट्स है मशहूर

उत्तर भारत में नए साल की शुरुआत के साथ ठंड का कहर भी जारी है। दिल्ली समेत कई प्रदेशों में ठंड से लोगों की ठिठुरन बढ़ाती जा रही है। ऐसे में ठंड से बचने के साथ खुद को स्टाइलिश दिखाना भी बहुत जरूरी है। जिसके लिए जरूरी है कि आपके पास विंटर आउटफिट्स के बेस्ट और लेटेस्ट कलेक्शन हो। अगर आप भी इस विंटर सीजन में यूनिक और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो दिल्ली की कुछ ऐसी मार्केट्स हैं, जहां से आप लेटेस्ट विंटर कलेक्शन को सस्ते में खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं दिल्ली की कुछ ऐसी ही फेमस मार्केट्स के बारे में...
दिल्ली की मशहूर सस्ते कपड़ों की मार्केट्स
1. कमला नगर मार्केट
दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास कमला नगर मार्केट भी विंटर शॉपिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास ये मार्केट होने के कारण इस जगह भी बहुत सारे कॉलेज स्टूडेंट्स जाते हैं, और लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करने के लिए इस मार्केट से आउटफिट्स खरीदते हैं। दिल्ली के लोगों में यह मार्केट बहुत ज्यादा मशहूर है। यहां आपको सस्ते से लेकर महंगा हर वैरायटी के कपड़े मिल जाएंगे। अगर आप दिल्ली में हैं, तो अपनी विंटर शॉपिंग के लिए इस मार्केट में एक बार जरूर जाएं।
2. सरोजनी नगर मार्केट
दिल्ली में सरोजनी नगर मार्केट लड़की की सबसे पसंदीदा जगह है। कोई भी लड़की दिल्ली आए और सरोजनी नगर मार्केट में एक बार भी न जाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता है। विंटर शॉपिंग के लिए भी दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट बहुत ज्यादा मशहूर है। अगर आपको भी विंटर आटयर खरीदने हैं, तो सरोजनी नगर मार्केट आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। खासकर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये प्लेस बहुत ज्यादा पसंदीदा है। आपको इस मार्केट में लेटेस्ट विंटर कलेक्शन मिलते हैं।
3. करोल बाग
दिल्ली की करोल बाग मार्केट वैसे तो फोन और उसके एसेसरीज के लिए फेमस है। लेकिन इस मार्केट में कपड़े भी बहुत सस्ते और अच्छे रेट में उपलब्ध होती है। दिल्ली ही नहीं दूसरे शहर और विदेश से भी आए लोगों के बीच बहुत मशहूर है। पूरे साल मौसम के मुताबिक आपको अपने पसंद और ट्रेंड के अनुसार कपड़े मिलते हैं। विंटर आउटफिट की बात की जाए तो, इस मार्केट में आपको 300 से लेकर 3000 के सर्दी के कपड़े मिल जाएंगे।
4. लाजपत नगर मार्केट
दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट कैपिटल की सबसे बड़ी और फेमस मार्केट में से एक है। इस मार्केट में भी मौसम के अनुसार कपड़े मिलते हैं। विंटर के लिए भी आपको यूनिक स्टाइल और डिजाइन के कपड़े सास्ते दामों में मिल जाएंगे। लाजपत नगर में आपको कम रेट से लेकर हाई रेट तक के कपड़े आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications