Latest Updates
-
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2023: जानें धनतेरस के दिन यमदीप जलाने का मुहूर्त, सोना चांदी खरीदने का शुभ समय, लक्ष्मी पूजन मुहूर्त
Dhanteras 2023: हिन्दू मान्यता के अनुसार अमृत प्राप्त करने के लिए देवताओं और असुरो ने मिलकर समुद्र मंथन किया था और कई अन्य चीजो के निकलने के बाद भगवान् धन्वन्तरी अपने हाथो में अमृत का कलश लिए प्रकट हुए।
जब धन्वन्तरी कलश लेकर समुद्र मंथन से निकले वो दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी। तभी से कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही धनतेरस से दिवाली का त्यौहार प्रारंभ हो जाता है।

धनतेरस कब है?
धन के रूप में सबसे कीमती चीज सोना चांदी मानी जाती है इसलिए आज के दिन सोना चांदी खरीदना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन सोना चांदी या कोई धातु की बनी वस्तु को खरीद् कर घर लाने पर लक्ष्मी का आगमन होता है। इस बार यानी 2023 में धनतेरस 10 नवम्बर को है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें की सोना चांदी खरीदने का भी एक शुभ मुहूर्त होता है। इसलिए यहाँ जान ले वो मुहूर्त ताकि आपको वांछित लाभ मिलें।
धनतेरस 2023 पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है?

धनतेरस का विशेष मुहूर्त होता है और उसमें भी सोना चांदी खरीदने का भी एक विशेष मुहूर्त होता है। हम आपको दोनों मुहूर्त बता देते हैं ताकि आप उचित लाभ उठा सकें।
10 नवंबर को कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से हो रहा है जो 11 नवंबर दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि 11 नवंबर को भी धनतेरस मना सकते हैं तो ऐसा ना करें क्योंकि धनतेरस हमेशा प्रदोष काल में मनाया जाता है और प्रदोष काल शु्क्रवार 10 नवंबर को ही हैं। इसलिए धनतेरस का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर ही है। धनतेरस के दिन शाम में लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा की जाती है। इस बार पूजन का शुभ मुहूर्त सिर्फ दो घंटे का होगा। यह मुहूर्त है शाम को 5 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक है। इसी समय में यमदीप जलाना श्रेयस्कर होगा। धनतेरस के दिन सोना चांदी खरीदने का सही समय है 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 11 नवंबर को 6 बजकर 40 मिनट तक है।
इस प्रकार इन शुभ मुहूर्तों के हिसाब से पूजन करें और सोना चांदी खरीदें ताकि इस बार की दिवाली आपके लिए हो ज्यादा लाभदायक और शुभदायक दिवाली।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
