Latest Updates
-
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
Dahi Handi 2023: इन संदेशों के साथ सबको भेजें दही हांडी की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Dahi Handi: बचपन में ही कालिया जैसे विषैले सांप के फन पर नृत्य करने वाले श्री कृष्ण विष्णु के आठवे अवतार हैं जिनका बचपन और जवानी दोनों अपनी लीलाओं के कारण काफी लोकप्रिय है।
भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं बेहद अनूठी हैं। उनकी बाल्य लीलाओं को जानने के बाद सभी अपनी संतान में भी कान्हा जैसा रूप ढूंढने लगते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण बाल्य अवस्था में बहुत नटखट थे और माखन चुराकर खाते थे। इतना ही नहीं वो तो गोपियों की हंडियां भी फोड़ देते थे।

जन्माष्टमी के मौके पर देश में कई जगह दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस दिन की शुभकामनाएं भी दी जाती हैं। आप भी दही हांडी के पावन अवसर पर दोस्तों रिश्तेदारों को जरूर भेजें ये संदेश।
1.
देखो फिर जन्माष्टमी आई है,
माखन की हांडी ने फिर मिठास बढ़ाई,
कान्हा की लीला है सबसे प्यारी,
वो दें तुम्हें दुनिया भर की खुशियां सारी...
दही हांडी की शुभकामनाएं
2.
माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उसके जन्म दिन की
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।
Happy Dahi Handi 2023
3.
दही की हांडी, बारिश की फुहार,
माखन चुराने आए नंदलाल,
मुबारक हो आप सबको,
दही हांडी का ये त्योहार.
दही हांडी की शुभकामनाएं
4.
कृष्ण जिनका नाम,
गोकुल जिनका धाम,
ऐसे श्री कृष्ण भगवान को हम सब का प्रणाम,
Happy Dahi Handi 2023
5.
राधे जी का प्रेम, मुरली की मिठास,
माखन का स्वाद, गोपियों का रास,
इन्ही से मिलकर बनता है,
दही हांडी का दिन खास...
दही हांडी की शुभकामनाएं
6.
वो मोर मुकुट, वो नंदलाला,
वो मुरली मनोहर, वो बंसी वाला,
वो माखन चोर, वो ब्रज लाला,
वो नटखट कान्हा है सबका दुलारा।
Happy Dahi Handi 2023
7.
माखन चोर नंदकिशोर,
बांधी जिसने प्रीत की डोर,
हरे कृष्ण, हरे मुरारी,
पूजती जिन्हें दुनिया सारी,
आओ उनके गुण गाएं...
सब मिलके दही हांडी मनाएं...
दही हांडी की शुभकामनाएं
8.
मटकी तोड़े, माखन खाए फिर भी सबके मन को भाये।
राधा के वो प्यारे मोहन, महिमा उनकी पूरी दुनिया गाये।।
Happy Dahi Handi 2023
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
