Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Hanuman Jayanti Wishes 2023: इन संदेशों के ज़रिये रिश्तेदारों और परिचितों को दें मंगलमय शुभकामनाएं
हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार हनुमान जयंती इस वर्ष 6 अप्रैल को है। यह पर्व चैत्र माह पूर्णिमा को मनाया जाता है। महावीर हनुमान की जयंती के तौर पर इस पर्व को मनाया जाता है।
वे शिव के 11वें रूद्र अवतार थें और श्री राम के सबसे बड़े भक्त माने गये। उनको महाबली, बजरंगबली, पवनपुत्र और अंजनिपुत्र जैसे नामों से भी पुकारा जाता है। इस हनुमान जयंती इन संदेशों के ज़रिये अपने रिश्तेदारों और परिचितों को दें शुभकामनाएं -

हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे
करते तुम भक्तों के सपने पूरे
मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे
राम-सीता को लगते सबसे प्यारे।।
हनुमान जयन्ती की शुभकामनाएं!

आया जन्म दिवस राम भक्त हनुमान का,
अंजनी के लाल का, पवन पुत्र हनुमान का।
लगाओ सब मिलकर जयकारा हनुमान का,
सबको शुभ हो जन्मदिवस भगवान का!!
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

अर्ज़ हमारी सुनो अंजनी के लाल
काट दो हमारे घोर दुखों का जाल,
तुम हो मारुती-नन्दन, दुःख-भंजन
करें हम आपको दिन रात वन्दन,
हनुमान जयंती की शुभकामना !

हनुमान है नाम वैभवशाली
हनुमान करे बेड़ा पार,
जो जपता है नाम हनुमान
होते सब दिन उसके एक समान
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !

प्रेम प्रतिताही कापी भजे,
सदा धरे उर ध्यान,
तेहि के कारज सकल शुभ,
सिघ करे हनुमान,
जय श्री हनुमान जय श्री राम,
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

लाल देह लाली लसे,
अरु धरि लाल लंगूर ।
वज्र देह दानव दलन,
जय जय जय कपि सूर।।
हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!

सबके दुःख को दूर करे वो बजरंगबली,
देते सुख, करते सब भक्तों की भली
राम-राम हरपल वो करते जाप हैं,
सकल सृष्टि के करता प्रभु आप हैं।
जय बजरंगबली! हनुमान जयंती की शुभकामना!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
