Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Masan Holi Wishes: बनारस में खेली जाएगी चिता से होली, शिवभक्तों को जरूर भेजें बाबा के उत्सव की शुभकामनाएं
Happy Bhasm Holi Wishes in Hindi: रंगों का त्योहार होली आने में थोड़ा वक्त बाकी है लेकिन उससे पहले ही बनारस की गलियों में अजब तरह की होली खेली जाती है। ये तो हम सभी जानते हैं कि होली रंगों का त्योहार है। इस दिन सभी एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर इस पर्व की बधाई देते हैं। मगर क्या आपने कभी चिता की भस्म से खेले जाने वाली होली के बारे में सुना है। जी हां, श्मशान की चिता की राख को रंग की तरह इस्तेमाल करके होली खेलने की यह प्रथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है।
पूरी दुनिया में केवल काशी ही ऐसी जगह है जहां भस्म से होली खेली जाती है। काशी की भस्म होली को मसान होली और भभूत होली भी कहा जाता है। रंगभरी एकादशी के अगले दिन चिता की राख से होली खेली जाती है। यह हर साल काशी के महाश्मशान हरिश्चन्द्र घाट और मणिकर्णिका घाट पर आयोजित की जाती है। इस दौरान पूरे शहर की हवा में भस्म घुल जाती है, तो वहीं नागा साधू और अघोरी अलग अलग करतब दिखाते हैं। भोलेबाबा के भक्त अपने ही अंदाज में होली का आनंद लेते हैं। भगवान शिव के भक्तों के लिए मसान होली एक बहुत बड़ा उत्सव है। आइये मसान होली के मौके पर इन संदेशों के साथ बनारस के विशेष पर्व की शुभकामनाएं दें।

मसान होली या भस्म होली 2024 तिथि (Masan Holi 2024 Date)
इस साल वाराणसी में मसान होली 21 मार्च 2024 गुरुवार को खेली जाएगी।
मसान होली से जुड़ी मान्यता (Story of Masan Holi)
ऐसा माना जाता है कि रंगभरी एकादशी के दिन ही भगवान शिव माता पार्वती का गौना कराकर लाये थे। इसी ख़ुशी में उत्सव का आयोजन किया गया। भोलेनाथ ने अपने गणों के साथ काशी में रंग और गुलाल के साथ होली खेली थी। मगर इस दिन वो भूत, प्रेत, आत्मा, किन्नर, पिशाच आदि के साथ होली नहीं खेल पाए थे। यही वजह है कि रंगभरी एकादशी के एक दिन बाद भगवान शिव ने भूत-प्रेत और आत्माओं के साथ होली खेली थी और तभी से भस्म होली खेली जाती है।

मसान होली की शुभकामनाएं (Happy Masan Holi Wishes)
1.
आप सभी को भस्म होली की हार्दिक शुभकामनाएं

2.
चिता भस्म का तर्पण,
मसान नाथ को अर्पण।
मृत्यु और मोक्ष का अभिनंदन,
शिव की काशी का है चंदन।
मसान होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

3.
मणिकर्णिका का घाट,
भस्म की होली का आगाज।
महादेव संग होली,
खेलें भूत, पिशाच।
मसान होली की हार्दिक बधाई।

4.
जीवन संग मृत्यु का महोत्सव,
मणिकर्णिका के घाट।
रंगभरी एकादशी के बाद,
भस्म की होली का आगाज।

5.
चिता की राख से होली का आगाज,
शिव व शव संग भस्म का मिलाप।
महादेव की नगरी में मृत्यु का शंखनाद,
शिव और सत्य का अभिनंदन है आज।

6.
भूत, प्रेत, पिशाच, आए औघड़दानी के आवास।
चिताओं की राख संग, होली मसान नाथ के साथ।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications