Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
Ramadan Mubarak 2024 Shayari Wishes: इन खूबसूरत शायरी के साथ दें रमज़ान महीने की मुबारकबाद
Ramzan Chand Mubarak Wishes in Hindi: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना सबसे पाक़ माना जाता है। यह इस्लामिक कैलेन्डर का नौंवा महीना होता है। इस पूरे माह सूर्योदय से सूर्यास्त होने तक उपवास यानी रोजा रखा जाता है। रोजा रखना इस्लाम के 5 फ़र्ज़ में से एक माना जाता है।
इस्लाम के आठवें महीने शाबान का आखिरी चाँद दिखने के अनुसार ही रमजान के शुरुआत होने की तिथि का निर्धारण होता है। इस वर्ष संभावतः 11 मार्च को यह चाँद दिखेगा और उसके बाद रमजान की पवित्र शुरुआत हो जायेगी। ऐसे में पेश हैं कुछ बेहतरीन रमादान मुबारक शायरी सन्देश जो आप पाक़ रमजान में अपने प्रियजनों के साथ साझा कर सकते हैं -

Happy Ramadan Mubarak 2024 Shayari in Hindi
1.
'शाहिद' से कह रहे हो कि रोज़े रखा करे
हर माह जिस का गुज़रा है रमज़ान की तरह
-सरफ़राज़ शाहिद
2.
क़ुबूल हो कि न हो सज्दा ओ सलाम अपना
तुम्हारे बंदे हैं हम बंदगी है काम अपना
- मुबारक अज़ीमाबादी

3.
जिक्र से दिल को आबाद करना,
गुनाहों से खुद को पाक करना
हमारी बस इतनी सी गुजारिश है कि
रमजान के महीने में हमें भी
खुद की दुआओं में याद रखना
रमज़ान की बधाई आपको !
4.
अल्लाह के घर देर है अंधेर नहीं है
तू यास के मौसम में भी उम्मीद का फ़न सीख
- अंजुम ख़लीक़
Happy Ramadan 2024
Ramadan Mubarak Quotes in Hindi

5.
ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम देना,
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना,
जब देखें वो तुझे तो उन्हें रमज़ान मुबारक कहना।
रमज़ान की बधाई आपको !
6.
रमज़ान का चांद देखा,
रोज़े की दुआ मांगी,
रौशन सितारा देखा,
आप की खैरियत की दुआ मांगी,
रमज़ान की बधाई आपको !
Happy Ramzan 2024
7.
यही है ज़िंदगी अपनी यही है बंदगी अपनी
कि उन का नाम आया और गर्दन झुक गई अपनी
- माहिर-उल क़ादरी
Ramadan Mubarak 2024 Status in Hindi
8.
रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाए,
आपका मुकद्दर हो इतना रोशन कि,
आमीन कहने से आपकी,
सारी दुआएं कबूल हो जाए
रमज़ान मुबारक !
9.
रोज़े की इबादत में ये दुआ मांगी,
आपके लिए खुदा की रहमत मांगी।
10.
खुशियां नसीब हो-जन्नत नसीब हो
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो।
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो।
रमजान मुबारक!
11.
रमजान का चाँद दिखा रोजे की दुआ मांगी,
रौशन सितारा दिखा आप की खैरियत की दुआ मांगी
12.
हम सब गुनाहगारों की मगफिरत करे अल्लाह
इबादत होती नहीं और रमजान गुजर जाता है
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
