Latest Updates
-
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि
Hariyali Teej Ki Aarti: सुहाग की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए हरियाली तीज पूजा में जरूर पढ़ें ये आरती
Hariyali Teej Ki Aarti in Hindi: हरियाली तीज हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। यह सुहागिन महिलाओं के बीच ज्यादा प्रचलित पर्व है। हरियाली तीज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।
इस साल हरियाली तीज 19 अगस्त को पड़ रही है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत करती हैं और माता पार्वती और भगवान शिव से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मांगती हैं।

हरियाली तीज का उत्सव शिवजी और मां पार्वती की पौराणिक कथा से जुड़ी है। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कड़ी तपस्या की थी और उनके कठोर तप से प्रसन्न होकर ही भोलेनाथ ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया।
हरियाली तीज के मौके पर सुहागिन महिलाएं भी कठोर निर्जला व्रत करती हैं और अपने दांपत्य जीवन के लिए शिव-पार्वती के आशीर्वाद की कामना करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत करती हैं।
हरियाली तीज के पावन दिन पर मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधान से पूजा की जाती है साथ ही उनकी आरती गाने का भी नियम है। इस हरियाली तीज पर आप भी माता पार्वती की कृपा दृष्टि पाने के लिए ये आरती जरूर गाएं।
हरियाली तीज की आरती
ओम जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।। जय पार्वती माता।।
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता।
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता। जय पार्वती माता।।
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा।
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।। जय पार्वती माता।।
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता।।
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।। जय पार्वती माता।।
शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता।
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।। जय पार्वती माता।।
सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता।
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता। जय पार्वती माता।।
देवन अरज करत हम चित को लाता।
गावत दे दे ताली मन में रंगराता।। जय पार्वती माता।।
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।। जय पार्वती माता।।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
