Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hariyali Teej Sinjara: हरियाली तीज है नजदीक, बहन-बेटी को सिंधारा में जरूर भेजें ये सामान
Hariyali Teej Sinjara Items: सावन का महीना कई मायनों में ख़ास होता है। इस दौरान प्रकृति हरी भरी और नयी नजर आती है तो वहीं इस माह को लेकर लोगों में भी अलग उत्साह देखने को मिलता है।
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ते हैं। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को तीज का उत्सव मनाया जाता है इसलिए इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है।

सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज उत्सव बहुत महत्व रखता है। इस मौके पर मायके से उनके लिए सिंजारा या सिंधारा आता है। हरियाली तीज की तारीख नजदीक आ रही है तो आप भी अपनी बेटी या बहन के लिए सिंजारा भिजवाने की तैयारी पूरी कर लें। आइये देखते हैं कि हरियाली तीज के मौके पर बेटी या बहन के घर पे भेजे जाने वाले सिंजारे में क्या क्या होता है।
श्रृंगार का सामान
आप सिंजारे में सजने धजने वाले श्रृंगार और कॉस्मेटिक आइटम्स को शामिल कर सकते हैं। इसमें आप उनके लिए मांग टीका, झुमके, बाजूबंद, कमरबंद, बिछिया, पायल, कंगन, चूड़ियां, अंगूठी, बिंदी, सिंदूर, काजल, मेहंदी, मंगल सूत्र, नथस, गजरा, कंघी आदि भेज सकते हैं।
कपड़े
सिंजारे में आप उनके लिए नई साड़ी या सूट दे सकते हैं। उनके पति के लिए पेंट-शर्ट का सेट भी भेज सकते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार उनके सास ससुर और छोटे बच्चों के लिए भी कपड़े भिजवा सकते हैं।
मिठाईयां
हरियाली तीज के मौके पर घेवर जरूर खाया जाता है। आप सिंजारे में घेवर के साथ अन्य मिठाईयां भी शामिल कर सकते हैं जैसे सफेद और लाल रसगुल्ले, बर्फी, लड्डू आदि।
नमकीन
अपनी बहन या बेटी के ससुराल में सिंजारा भिजवा रहे हैं तो उनकी पसंद के खाने पीने के सामन भी आप शामिल कर सकते हैं। साथ ही आप इसमें उनके लिए मठरी, शक़्कर पारा, नमस्कार पारा आदि भी भिजवा सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
