Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Mazdoor Diwas Wishes: इन संदेशों को साझा कर लोगों के मन में जगाएं मजदूरों के प्रति सम्मान
देश-दुनिया में कहीं भी किसी भी तरह की विपदा आती है तो सबसे पहले प्रभावित होने वाले लोगों में गरीब तबका, कामगार, मजदूर आदि होते हैं। यही वो लोग हैं जो देश की बुनियाद को चुपचाप मजबूत करते हैं। मज़दूर-श्रमिक वर्ग हर समाज, हर अर्थव्यवस्था का आधार होता है। किसी भी देश की तरक्की इनके खून-पसीने पर निर्भर होती है।
आप अपने दैनिक जीवन में ही देख लीजिये। आपके घर में आने वाली ब्रेड से लेकर रोजाना कूड़ा ले जाने वाले कर्मचारी, रसोई में इस्तेमाल होने वाली माचिस से लेकर दफ्तर ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन के निर्माण तक, इतना ही नहीं आप जिस घर में रह रहें हैं, उसे भी उन लोगों ने दिन रात मेहनत करके तैयार किया है जिनके पास खुद बरसात या फिर कड़ी धूप में सर छिपाने के लिए छत ढूंढनी पड़ती है।

यही वजह है कि हर साल 1 मई का दिन मज़दूर-कामगारों के लिए समर्पित होता है। 1 मई को हर वर्ष पूरी दुनिया में मज़दूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन ना केवल उनका सम्मान करके उनको धन्यवाद दिया जाता है, बल्कि उनके अधिकारों के लिए भी आवाज़ को मुखर किया जाता है। आइये मजदूर दिवस के मौके पर सबको ये संदेश भेजते हैं और इन मेहनतकश लोगों के प्रति मन में सम्मान का भाव जगाते हैं।

जिनकी मंजिल रहती हमेशा दूर है,
जिनके सपने रहते हमेशा चूर-चूर हैं,
वो और कोई नहीं साहब
लोगों के शौक पूरे करने वाला एक मजदूर है!
मजदूर दिवस की शुभकामना।

भगवान ने हमें काम करने के लिए भेजा है
और जीवन तब तक खत्म नहीं होगा जब तक
हमें भगवान काम देना बंद नहीं करता।
मजदूर दिवस मुबारक हो।

इस शहर में मजदूर जैसा दर-बदर कोई नहीं,
जिसने बनाएं सबके घर
उसका कोई पक्का घर नहीं !

जिसका हर लम्हा
किसी जंग से आसान नहीं होता
वो मजदूर ही होता है
जो कभी बेईमान नहीं होता!
मजदूर दिवस मुबारक हो।

कोई खेत में है कोई दफ्तर में,
कोई नौकर में कोई अफसर में,
मजदूर हैं सब मजदूर यहां,
कोई हर दिन है कोई अवसर में !
मजदर दिवस की शुभकामना।

मजदूर वह है जो भारत निर्माण को पूरा करते हैं,
अपने मेहनत से सबके सपनों में रंग भरते हैं।
इस कार्य में लगे सभी लोगों को सलाम।

मेहनत उनकी लाठी है, मज़बूत उनकी काठी है,
विकास की वो नींव हैं, उनका पूरा जीवन ही सीख है।

देश जिसके हाथ से संवरता है,
वही मजबूरी में मारा-मारा फिरता है,
दो वक़्त की रोटी कमाने के लिए हर दुःख सहता है
मजदूर की जिंदगी में कहां स्थिरता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications