Latest Updates
-
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत
Krishna Janmashtami Bhog: श्रीकृष्ण को प्रिय इन 5 व्यंजन को चढ़ाकर पाएं 56 भोग जितना पुण्य फल
Krishna Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी का त्यौहार आ चुका है। 6 और 7 सितम्बर की मध्यरात्रि को कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। इस पूजन में कान्हा का जलाभिषेक, पंचामृत से अभिषेक होता है, उनका श्रृंगार किया जाता है और उन्हें विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।
कई मंदिरों में श्री कृष्ण को 56 भोग भी लगाई जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है। आप घर में कृष्ण पूजन के समय 5 ऐसे भोग लगा सकते हैं जिससे 56 भोगों जितना फल प्राप्त हो सकता है। जानते हैं इस जन्माष्टमी पर आप कौन से श्री कृष्ण के पसंदीदा विशेष 5 भोग बना सकते हैं -

माखन मिश्री के लड्डू
माखन तो कान्हा को बचपन से ही बेहद पसंद था। इसलिए जन्माष्टमी में माखन मिश्री के लड्डू बनायें। इस लड्डू के भोग से कान्हा प्रसन्न होंगे और आपको विशेष आशीर्वाद देंगे।
धनिया की पंजीरी
धनिया को धन धान्य का प्रतीक माना जाता है। वहीं पंजीरी भगवान् के भोग का एक अहम् हिस्सा होता है। धनिया की पंजीरी भोग में चढ़ाने से घर की आर्थिक स्थिति को बेहतर होगी।
मखाने की खीर
मखाने भारत में पैदा होने वाले बहुत विशेष स्नैक हैं। श्री कृष्ण को दूध से बनी हर चीज़ पसंद होती है। ऐसे में मखाने की खीर को कान्हा के भोग में लगाने से उसका विशेष फल मिलता है।
मखाना पाक
मखाना पाक़ या पाग उत्तर प्रदेश के हिस्सों में बनाई जाने वाली प्रचलित मिठाई है। इसे भी कान्हा के पञ्च भोग में शामिल करके जन्माष्टमी को ख़ास बनाया जा सकता है।
चरणामृत
हर तरह के हवन और पूजन में भगवान् के भोग में चरणामृत चढ़ाया जाता है। उसके बाद भक्तों में इसको बांटा भी जाता है। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के पूजन में चरणामृत ज़रूर चढ़ाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











