Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
May 2026 Vrat Tyohar: वट सावित्री, शनि जयंती सहित मई माह में पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
May 2026 Vrat Tyohar List: इस साल मई 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं, जिनका हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। बता दें कि मई महीने की शुरुआत वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से हो रहा है। वहीं, इस महीने का समापन ज्येष्ठ माह के अधिक मास की चतुर्थी तिथि को होगा। इस बार मई में ज्येष्ठ और अधिकमास दोनों माह का संयोग बन रहा है, जिससे पूजा-पाठ और व्रत का महत्व और बढ़ जाता है। ज्येष्ठ में ही हनुमान जी का श्रीराम से मिलन हुआ था। वहीं, अधिकमास भगवान विष्णु जी प्रिय महीना है। इस दौरान विष्णु जी की पूजा के साथ-साथ दान और सत्संग आदि करने से कई गुना फल मिलता है।
मई में वट सावित्री व्रत, बुद्ध पूर्णिमा, बड़ा मंगल, ज्येष्ठ अमावस्या, अपरा एकादशी, पद्मिनी एकादशी, एकदंत संकष्टी चतुर्थी और शनि जयंती जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे। ऐसे में, आइए जानते हैं मई महीने में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्यौहार की पूरी लिस्ट -

मई 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट
1 मई 2026, शुक्रवार- कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयंती, वैशाख पूर्णिमा
2 मई 2026, शनिवार- नारद जयंती और ज्येष्ठ माह का आरंभ
5 मई 2026, मंगलवार- एकदंत संकष्टी चतुर्थी, बड़ा मंगल
9 मई 2026, शनिवार- कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
12 मई 2026, मंगलवार- तेलुगु हनुमान जयंती, बड़ा मंगल
13 मई 2026, बुधवार- कृष्ण परशुराम द्वादशी और अपरा एकादशी
14 मई 2026, गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत
15 मई 2026, शुक्रवार- वृषभ संक्रान्ति और मासिक शिवरात्रि
16 मई 2026, शनिवार- वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या और ज्येष्ठ अमावस्या
17 मई 2026, रविवार- अधिक चंद्र दर्शन
18 मई 2026, सोमवार- रोहिणी व्रत
19 मई 2026, मंगलवार - बड़ा मंगल
20 मई 2026, बुधवार- वरदा चतुर्थी
21 मई 2026, गुरुवार- अधिक स्कन्द षष्ठी
23 मई 2026, शनिवार- अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
25 मई 2026, सोमवार- गंगा दशहरा
26 मई 2026, मंगलवार - बड़ा मंगल
27 मई 2026, बुधवार- अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी और पद्मिनी एकादशी
28 मई 2026, बृहस्पतिवार- गुरु प्रदोष व्रत
30 मई 2026, शनिवार-अधिक पूर्णिमा व्रत
31 मई 2026, रविवार- ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा
बुद्ध पूर्णिमा से होगी महीने की शुरुआत
मई 2026 की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा से हो रही है, जो भगवान बुद्ध को समर्पित दिन है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और इसी दिन उनका महापरिनिर्वाण भी हुआ था। इसलिए यह दिन बौद्ध धर्म के साथ-साथ हिंदू धर्म में भी काफी पवित्र माना जाता है।
वट सावित्री व्रत
मई महीने में वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा, जो खासतौर पर सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।
शनि जयंती
हर साल ज्येष्ठ माह की अमवस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है, जो भगवान शनि के जन्मदिन के रूप में जानी जाती है। इस साल शनि जयंती 16 मई 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैया के प्रभाव में कमी आती है।
अपरा एकादशी और पद्मिनी एकादशी
मई में अपरा एकादशी और पद्मिनी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत रखे जाएंगे। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे रखने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है।



Click it and Unblock the Notifications
