Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग
Kainchi Dham Foundation Day 2026: कैंची धाम स्थापना दिवस पर पढ़ें Neem Karoli Baba के 30 अनमोल विचार
Neem Karoli Baba Quotes: आज 15 जून 2026 को उत्तराखंड की पावन वादियों में स्थित कैंची धाम का 62वां स्थापना दिवस (Kainchi Dham Foundation Day) मनाया जा रहा है। 15 जून 1964 को नीम करोली बाबा द्वारा स्थापित यह धाम आज देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं, मशहूर हस्तियों और टेक दिग्गजों की अगाध आस्था का केंद्र बन चुका है। हनुमान जी के स्वरूप कहे जाने वाले बाबा नीम करोली (Neem Karoli Baba) न तो कोई लंबा-चौड़ा भाषण देते थे और न ही आडंबरों में विश्वास रखते थे। वे बेहद साधारण शब्दों में जीवन का वो सार समझा देते थे, जो बड़े से बड़े दर्शनशास्त्री नहीं समझा पाते।आज की इस भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी में जहां एक तरफ घर की जिम्मेदारियां होती हैं और दूसरी तरफ ऑफिस में बॉस का टॉर्चर ऐसे में बाबा के विचार किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं हैं। आइए, कैंची धाम के इस पावन स्थापना दिवस पर बाबा नीम करोली के ऐसे अनमोल विचार पढ़ते हैं, जो आपके जीवन को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल देंगे।

नीम करौली बाबा के मानवता और सेवा से परिपूर्ण विचार
1. "सबकी सेवा करो, सबसे प्रेम करो, भगवान का नाम लो और हमेशा सत्य बोलो।"
2. "किसी भूखे को भोजन कराना, भगवान की पूजा करने से भी बड़ा पुण्य का काम है।"
3. "यदि तुम किसी की मदद नहीं कर सकते, तो कम से कम अपने वचनों से उसे दुखी मत करो।"
4. "सच्चा संत वही है, जो दूसरों के दुखों को देखकर पिघल जाए और उनकी सेवा में लग जाए।"
5. "प्रकृति का सबसे बड़ा नियम सेवा है। जो केवल अपने लिए जीता है, उसका जीवन व्यर्थ है।"
6. "जब तुम किसी असहाय की मदद करते हो, तो समझो कि तुम सीधे ईश्वर के पैर छू रहे हो।"
7. "गरीबों और अनाथों में ही ईश्वर का सबसे शुद्ध रूप वास करता है।"

नीम करौली बाबा के वो विचार जो बदल देंगे आपकी जिंदगी
8. "तुम सब कुछ खोकर भी ईश्वर को पा सकते हो, लेकिन ईश्वर को खोकर कुछ भी नहीं पा सकते।"
9. "चिंता मत करो, हनुमान जी सब देख रहे हैं। जब तुमने सब उन पर छोड़ दिया है, तो भय कैसा?"
10. "ईश्वर से कभी सांसारिक चीजें मत मांगो, बल्कि उनसे अटूट भक्ति और प्रेम मांगो।"
11. "भगवान के न्याय की चक्की थोड़ी धीमी जरूर चलती है, लेकिन पिसती बहुत बारीक है।"
12. "विश्वास में वो शक्ति है जिससे सूखी हुई लकड़ी में भी पत्ते निकल आते हैं।"
13. "हर परिस्थिति में राम का नाम लेते रहो, वही तुम्हारी नैया पार लगाएंगे।"
14. "मंदिर जाने से ज्यादा जरूरी है अपने दिल को साफ रखना, क्योंकि भगवान मंदिर से पहले दिल में आते हैं।"
15. "जो कुछ भी हो रहा है, उसे ईश्वर की इच्छा मानकर स्वीकार करना सीखो, मन शांत हो जाएगा।"
नीम करौली बाबा के वो विचार जो मन की शांति और तनाव मुक्ति के मंत्र माने जाते हैं
16. "अतीत की गलतियों पर रोने और भविष्य की चिंता करने से बेहतर है कि तुम 'आज' में जियो।"
17. "तनाव और डिप्रेशन केवल इस बात का सबूत हैं कि तुम खुद को ईश्वर से बड़ा समझ रहे हो और सब कुछ खुद संभालना चाहते हो।"

18. "मन को शांत रखने का एकमात्र उपाय है-दूसरों से उम्मीदें कम और ईश्वर पर भरोसा ज्यादा रखना।"
19. "क्रोध और अहंकार इंसान के सबसे बड़े शत्रु हैं, ये सीधे तुम्हारी बुद्धि का नाश करते हैं।"
20. "चुप रहना सीखो। हर बात पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं होता, मौन में बहुत शक्ति है।"
21. "संसार की कोई भी परेशानी तुम्हारे जीवन से बड़ी नहीं है, समय के साथ सब बदल जाता है।"
22. "जितना सरल बनोगे, जिंदगी उतनी ही आसान और खूबसूरत होती जाएगी।"
23. "पैसा केवल हाथ का मैल है। यह आज तुम्हारे पास है, कल किसी और के पास होगा। जेब खाली हो पर दिल बड़ा होना चाहिए।"
24. "सच्चा धन तिजोरी में बंद सोना नहीं है, बल्कि वो दुआएं हैं जो तुमने लोगों की मदद करके कमाई हैं।"
25. "इंसान को अपनी जरूरतों को सीमित रखना चाहिए। इच्छाएं जितनी कम होंगी, जीवन उतना ही सुखी होगा।"
26. "यदि तुम्हारे पास जरूरत से ज्यादा है, तो उसे दूसरों के साथ बांटो। संचय करना ही दुखों का मूल कारण है।"
27. "सादगी से बढ़कर कोई श्रृंगार नहीं है और संतोष से बढ़कर कोई धन नहीं है।"
28. "कर्म ऐसे करो कि तुम्हें खुद की नजरों में कभी गिरना न पड़े, दुनिया की परवाह छोड़ दो।"
29. "जिस घर में प्रेम और शांति है, वहां माता लक्ष्मी बिना बुलाए ही वास करती हैं।"
30. "खाली हाथ आए थे, खाली हाथ जाना है। सिर्फ तुम्हारे अच्छे कर्म और राम का नाम ही तुम्हारे साथ जाएगा।"



Click it and Unblock the Notifications
