Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Pitru Paksha 2023 Dwitiya Tithi: जानिये पितृ पक्ष द्वितीय तिथि का सही मुहूर्त, ऐसे करें पितरों को प्रसन्न
Pitru Paksha 2023 Dwitiya Tithi: पितृ पक्ष प्रारंभ हो चुका है। इस बार का पितृ पक्ष 16 दिनों का होगा। इस दौरान श्राद्ध की तिथियों में कुछ भेद देखने को मिल रहे हैं जिससे तिथियां आगे पीछे हो सकती हैं इसलिए जरुरी है कि तिथियों का मुहूर्त सही से पता कर लिया जाए।
पितृ भी देव तुल्य होते हैं और इनकी कृपा से संतान सुखी रहते हैं। कहते हैं जिनके पितृ प्रसन्न नहीं रहते हैं, उनके ऊपर पितृ दोष रहता है और ये संतानें तरक्की नहीं कर पाती और मुसीबतों से घिरी रहती हैं।

पितृ पक्ष के दौरान पितृ लोक के दरवाजे खोल दिए जाते हैं ताकि पितृ अपने संतानों को देख सकें और उनसे मिल सकें। ये एक मौका होता है जब संतान अपने पितृ का सम्मान करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए जिस तिथि को पूर्वज की मृत्यु हुई हो उस तिथि को श्राद्ध तर्पण और पिंडदान करना चाहिए।
द्वितीय तिथि पर किन लोगों का श्राद्ध किया जाता है?
द्वितीय तिथि को उन पितरों का श्राद्ध या तर्पण करते हैं जिनकी मृत्यु द्वितीय तिथि को हुई हो, चाहे वो किसी भी माह का शुक्ल पक्ष हो या कृष्ण पक्ष। तिथियों में भेद होने के कारण हम आपको बताते हैं सही मुहूर्त ताकि आप द्वितीय तिथि का श्राद्ध या तर्पण सही से कर पाएं
द्वितीया तिथि का मुहूर्त
द्वितीय तिथि शनिवार 30 सितम्बर 2023 को है। इसमें कुतुप मुहूर्त 48 मिनट का है जो सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
रौहिण मुहूर्त 12:35 PM से 01:23 PM, अपराहन काल 01:23 PM to 03:46 PM,
द्वितीय तिथि का प्रारंभ 30 सितम्बर को दोपहर 12:21 से है और समापन 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर होगा।
दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके पितरों का श्राद्ध या तर्पण करें। सादगी भरा जीवन शैली अपनाएं। मांस मदिरा या नशीले पदार्थो से दूर रहें। दान दें। किसी को अपशब्द ना बोलें। अतिथि का सम्मान करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
