Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
Ram Mandir Puja: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सचिन, कोहली, अमिताभ को भेजा गया न्योता, देखें गेस्ट लिस्ट
Ram Mandir Pran Pratishtha Guest List: प्रतीक्षा की घड़ी अब पूरी होने वाली है। रामलला पूरे विधि विधान से अभूतपूर्व मंत्रोच्चारण की ध्वनि के बीच अपने जन्मस्थान पर विराजमान होने वाले हैं।
तारीख निश्चित कर दी गयी है। 22 जनवरी 2023 को प्राण प्रतिष्ठा होगी जिस ऐतिहासिक घटना के साक्षी बनेंगे 4000 साधु-संत के अलावा 2500 अनेक क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि। इस अभूतपूर्व लम्हे का हिस्सा बनने के लिए अतिथियों की सूचि तैयार की जा चुकी है और उन्हें निमंत्रण भी भेजे जा रहे हैं।

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स का नाम भी शामिल किया गया है। आइये जानते हैं कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में किन गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
कई नामी गिरामी हस्तियों को न्योता
राम मंदिर में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में कई बड़े उद्योगपति, क्रिकेट और सिनेमा जगत से जुड़े सितारों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए रतन टाटा, मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी को निमंत्रण भेजा गया है।
इनके आलावा विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के अलावा अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को भी इसमें हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
देश के प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व अभिषेक कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। इनके आलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई गणमान्य जन की उपस्थिति रहेगी।
गौरतलब है कि लगभग 8,000 स्पेशल अतिथियों को को निमंत्रण भेजा गया है। इनमें उन 50 कारसेवकों के परिवारों को भी शामिल होने का आग्रह किया है जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अपनी जान गंवाई थी। साथ ही परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिक और उनके परिवार, वैज्ञानिक, उद्योगपति, फिल्मकार, कवि, लेखक, अधिवक्ता, सेवानिवृत न्यायाधीश, व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट, कलाकार, पुलिस प्रशासन के सेवानिवृत अधिकारी, दूसरे देशो में भारत के राजदूत और साथ ही राष्ट्रवादी बुद्धिजीवी आदि भी इस भव्य समारोह का हिस्सा बनेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications