Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Ramzan Month 2024: जानें कब से शुरू हो रहा है रमजान का पाक महीना, नोट करें तारीख
Ramzan Month 2024 Starting Date: मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमज़ान का महीना सबसे पाक महीना होता है। उन्हें पूरे साल इस माह का बेसब्री से इन्तजार रहता है। रमजान महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौवा महीना होता है। रमजान महीना इस्लाम धर्म के लिए बहुत ही खास होता है।
रमजान महीने के दौरान मुस्लिम लोग अपना ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। रमजान माह में मुस्लिम लोग ज्यादा से ज्यादा गरीब तथा जरूरतमंदों लोगों की मदद करते हैं ताकि उनपर अल्लाह की रहमत बनी रहे। इस महीने में सच्चे मन से कुरान पढ़ने की रिवायत भी है। रमजान महीने में रोजे रखे जाते हैं। अन्य महीनों की तरह रमजान का महीना भी चांद निकलने पर निर्भर करता है। आइये जानते हैं कि साल 2024 में रमजान का महीना कब से शुरू होने की उम्मीद है।

2024 में रमजान की तारीख (Ramzan 2024 Kab Se Shuru Hai)
मुस्लिम समुदाय में चांद का बहुत ज्यादा महत्व है। ज्यादातर तारीखें चांद निकलने पर निर्भर करती हैं। इस वर्ष भी रमजान चांद निकलने पर निर्भर करेगा। माना जा रहा है कि चांद अगर 9 मार्च को दिखता है तो पाक रमजान का महीना 10 मार्च से शुरू हो जाएगा। वहीं अगर चांद 10 मार्च को दिखता है तो 11 मार्च से रमजान माह की शुरुआत होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि 11 मार्च से रमजान का महीना शुरू हो जाएगा। रमजान का आखिरी दिन 9 अप्रैल को हो सकता है। ऐसे में 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।
रमजान महीने का क्या महत्व है? (Ramzan Month Significance)
रमजान महीने को मुस्लिम समुदाय में बहुत ही अहम माना जाता है। इस महीने में लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत करने, नमाजे अता करने तथा जरूरतमंदों की मदद करने में बिताते हैं। मान्यता है कि अन्य महीने की तुलना में रमजान महीने में इन सभी कार्यों का सबसे ज्यादा फल प्राप्त होता है। ये कुरान का महीना माना जाता है। रमजान माह कभी 29 दिन तो कभी 30 दिन का होता है। रमजान के अंतिम दिन बाद चांद के नजर आने पर ईद उल फितर का उत्सव मनाया जाता है।
रमजान महीने में क्या क्या काम किया जाता है? (Ramzan Month Rituals)
रमजान महीना खुदा को समर्पित है। रमजान महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग जाने अनजाने में किए गुनाहों के लिए अल्लाह से माफ़ी मांगते हैं। यह महीना अपने अंदर की बुराइयों को मिटाने की प्रेरणा देता है। रमजान महीने में सच्ची श्रद्धा के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग यह उम्मीद करते हैं कि वह पूरी निष्ठा के साथ रोजा रखें तथा रमजान महीने के दौरान किसी दूसरे का दिल ना दुखाएं। अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें। आपसी भाईचारा बना कर रखें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
