Latest Updates
-
Guru Bhairavaikya Mandira: कर्नाटक का गुरु भैरवैक्य मंदिर क्यों है इतना खास? जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी -
डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट -
Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा तुला और कुंभ का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल -
Akshaya Tritiya पर किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन का महत्व और पौराणिक कथा -
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता? -
Amarnath Yatra Registration 2026: शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, घर बैठे कैसे करें आवेदन, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेट्स -
Akshaya Tritiya पर जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं बेहद खास, क्या आप भी प्लान कर रहे हैं इस दिन डिलीवरी -
उत्तराखंड में 14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, जानें मां बनने के लिए क्या है सही उम्र
Ramzan Month Rules: जानें रमजान में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, छोटी से भूल से टूट सकता है रोज़ा
Ramzan Me Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi: रमजान का पवित्र माह लगभग आ ही गया है। इस पाक महीने का इन्तजार हर मुसलमान को पूरे साल रहता है। लगभग सभी मुसलमान इस दौरान रोज़े रखते हैं। मान्यता है कि इस दौरान की गयी इबादत का अल्लाह जरूर कबूल करते हैं। यही वजह है कि पूरी दुनिया में रमजान के महीने में मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं, जकात देते हैं और पांचों वक्त की नमाज अदा करते हैं। साथ ही अल्लाह की इबादत करते हैं। माना जाता है कि रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत करने से 70 गुना सवाब मिलता है।
इस दौरान यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि रमज़ान के महीने में बड़े कठोर नियमों का पालन किया जाता है। इस दौरान कई कामों की सख्त मनाही भी होती है। कुछ काम ऐसे भी होते हैं जिन्हें जाने अनजाने में करने से रोज़ा टूट भी सकता है। रमजान के महीने में क्या काम करने चाहिए और किन कामों को करने से परहेज करना चाहिए, आइये जानते हैं।

रमज़ान महीने में क्या करें?
रोजा रखे और अल्लाह की इबादत करें
रमजान माह का अव्वल काम है कि आप रोजा रखें। रोजे के दौरान कुछ भी खाने पीने से परहेज करें। रोजा रखने के लिए आपको सूर्योदय से पहले और शाम में सूर्यास्त होने तक कुछ नहीं खाना है। हालांकि इफ्तार के बाद पूरी रात आप कुछ भी खा सकते हैं। सुबह सूरज निकलने से पहले सेहरी के समय भी आप कुछ खा सकते हैं।
रमज़ान में नमाज और कुरान पढ़ सकते हैं?
मान्यता है कि सभी मुसलमानों पर नमाज फर्ज है। लेकिन रमजान के पाक महीने में नमाज तथा कुरान पढ़ना बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। ऐसा कहा गया है कि रमजान के महीने में इबादत करने से 70 गुना सवाब मिलता है। रमज़ान माह में रोज़े न रखें बल्कि नियमितता के साथ नमाज अदा करें। साथ ही कुरान पढ़े। सच्चे मन से अल्लाह का ध्यान करें।

रमज़ान में नहा सकते हैं? (Kya Ramzan Mahine Me Naha Sakte Hain?)
कई लोगों को यह ग़लतफहमी होती है कि रोजों में नहाना मना होता है जबकि यह बहुत ही गलत है। आप रोजा रखने के बाद भी आसानी से स्नान कर सकते हैं। स्नान करते समय इस बात का ख़ास ख्याल रखें कि नहाते समय आप पानी अंदर निगल न लें। वरना आपका रोजा टूट जायेगा।
रमज़ान के महीने में जरूरतमंद को जकात दें -
रमजान के पाक महीने में रोजेदारों को जरूरतमंद लोगों को जकात देना चाहिए तथा गरीबों की मदद करनी चाहिए। जकात का शाब्दिक अर्थ होता है सहायता। किसी भी गरीब या अनाथ को अपनी आमदनी या अपनी आय का कुछ हिस्सा, नकद या उसके जरूरत के सामान के तौर पर देना चाहिए। इससे आपको अल्लाह से झोली भर भर कर खुशियां मिलेंगी। साथ ही गरीबों की दुआएं भी मिलेंगी। अगर आपका सामर्थ्य है तो कम तबके के रोजेदारों को इफ्तार कराएं और नेकी का काम करें।
रमज़ान महीने में क्या क्या नहीं करना चाहिए?
क्या रमज़ान महीने में गाने और फिल्म देख सकते है? (Kya Ramzan Mahine Me Films aur Songs Dekh Sakte Hain?)
रमजान के पाक माह में किसी भी प्रकार के गाने और फ़िल्में देखने से बचें। पूरे साल में रमजान का एक महीना ऐसा आता है जब इंसान को अल्लाह की इबादत करने का मौका मिलता है। आप इस अवसर का फायदा उठाएं। बेहतर होगा कि आप किसी भी प्रकार से एंटरटेनमेंट के साधन का इस्तेमाल ना करें। हालांकि आप रोज़ा खोलने के बाद कुछ समय के लिए मनोरंजन के लिए इन्हें देख सकते हैं।
रमज़ान में रोजा रखने के बाद दवा खा सकते हैं या नहीं? (Kya Ramzan Mahine Me Medicine Kha Sakte Hain?)
यह तो आप जानते ही हैं कि रोजा रखने के बाद व्यक्ति को कुछ भी खाने पीने की मनाही होती है। आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि रोजा रखने के बाद अंग्रेजी या आयुर्वेदिक दवाई भी नहीं खानी चाहिए। यदि आपको किसी भी प्रकार की बीमारी है और बिना दवाओं के आप रोजा नहीं रख सकते हैं तो बेहतर होगा कि आप रोजा ही न रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गौरतलब है कि रोज़ा खुलने के बाद आप अपनी दवा ले सकते हैं। लेकिन रोज़े के दौरान गले से नीचे खुश भी निगल नहीं सकते हैं।
रमज़ान महीने में टूथ ब्रश कर सकते हैं या नहीं? (Kya Ramzan Mahine Me Tooth Brush Kar Sakte Hain?)

दैनिक क्रियाओ में टूथब्रश बहुत ही उपयोगी होता है। सुबह उठकर प्राय हर व्यक्ति को टूथब्रश करने का आदत हो जाती है लेकिन आपको यह जानकारी होनी चाहिए है कि रोजा रखने के पश्चात टूथब्रश भी नहीं करना चाहिए। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। रोजा रखने के पहले या फिर रोजा रखने के बाद आप टूथब्रश कर सकते हैं। लेकिन रोज़ा शुरू हो जाने के बाद टूथब्रश नहीं करना चाहिए।
रमजान महीने में शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? (Kya Ramzan Mahine Me Sex Kar Sakte Hain?)
रमजान महीने में रोजा बहुत ही पाक मानी गयी है। इस पवित्र महीने में शारीरिक संबंध बनाने से बचने की सलाह दी जाती है। गौरतलब है कि रोजेदार को फिजिकल रिलेशन के बारे में सोचने से भी बचना चाहिए। अन्यथा आपका रोज़ा टूट सकता है। गौरतलब है कि इफ्तार के बाद और सेहरी समाप्त होने से पहले तक जब इंसान रोजे में नहीं होता है तब वह अपने पार्टनर के साथ रिश्ते बना सकता है।
रमज़ान के महीने में इन कामों की भी है सख्त मनाही
इसके अलावा रमजान के पवित्र महीने में आपको कुछ-कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इस पूरे माह बुरा काम नही करना चाहिए। चोरी करना, चुगली करना, किसी का दिल दुखाना, गाली गलौज करना, इंटरनेट का गलत इस्तेमाल करना, विश्वासघात जैसा नापाक काम न करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











