Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Sawan Ke Upay: शिवजी की कृपा पाने के लिए सावन खत्म होने से पहले कर लें ये उपाय
Sawan Ke Upay: महादेव शिव को समर्पित सावन का महीना अभी भी जारी है। यह महीना शिव भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस वर्ष श्रावण और भी ख़ास है क्योंकि यह 59 दिनों तक चलेगा।
4 जुलाई से शुरू हुआ सावन 31 अगस्त तक जारी रहेगा। सावन में शिव पार्वती की पूजा का शुभ फल मिलता है। साथ ही कुछ विशेष उपाय करके भक्त महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं। जानते हैं सावन के वे विशेष उपाय जिनका पालन करके शिव की विशेष कृपा आप भी प्राप्त कर सकते हैं:

धन लाभ के लिए उपाय
सावन के सोमवार के दिन महादेव शिव और माता पार्वती को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं। साथ ही शिवलिंग का अनार रस से अभिषेक करें। इस उपाय से परिवार में सुख समृद्धि आएगी और धन लाभ की संभावनाएं खुलेंगी।
रोग से मुक्ति के लिए
रोग, चिंता और मानसिक तनाव व डिप्रेशन से मुक्ति के लिए यह उपाय लाभप्रद हो सकता है। सावन में जब भी शिवलिंग का अभिषेक करें जल में काले तिल को डालकर करें, इससे शारीरिक रोगों और तनाव से मुक्ति मिलेगी।
वैवाहिक जीवन में चल रहे कष्ट को दूर करने के उपाय
यदि आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही हैं तो सावन का महीना आपके लिए आदर्श हो सकता है। सावन सोमवार के दिन पति पत्नी साथ मिलकर शिव-पार्वती का पंचामृत से अभिषेक करें।
विवाह में आ रही बाधाओं के लिए उपाय
कई लोगों के विवाह योजनाओं में कई तरह की बाधाएं आती हैं। ऐसी स्थिति में यह उपाय आपके काम आ सकता है। सावन के सभी सोमवार श्रद्धापूर्वक व्रत का पालन करें। इसके साथ ही शिवलिंग के अभिषेक करने वाले जल में गंगाजल मिलाकर अभिषेक करें।
नौकरी में तरक्की के लिए उपाय
नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए यह उपाय लाभकारी होता है। इस तरह की तरक्की के लिए पुरे सावन हर शिव-पार्वती की पूजा करें और सावन के अंतिम सोमवार के दिन माता पार्वती को चांदी की पायल समर्पित करें। इस उपाय से नौकरी क्षेत्र में आपकी आय में वृद्धि होने और व्यापार में लाभ प्राप्ति के आसार बढ़ेंगे।
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए उपाय
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलना इतना आसान नहीं होता। कई छात्र वर्षों लगाकर भी सफलता हासिल नहीं कर पाते। सावन के हर सोमवार के दिन शिवलिंग पर साबुत 11 बेलपत्रों पर शहद लगाकर चढ़ाएं। इस उपाय से जल्द सफलता मिलने के योग बनते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
